{"_id":"63fe44e60f777e275b0bb484","slug":"mathuras-team-reached-the-semi-finals-after-defeating-etawah-auraiya-news-c-12-1-102660-2023-02-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: नोट- इटावा के लिए\nइटावा को हराकर सेमीफाइनल में पहुंची मथुरा की टीम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: नोट- इटावा के लिए इटावा को हराकर सेमीफाइनल में पहुंची मथुरा की टीम
Tue, 28 Feb 2023 11:46 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
Updated Tue, 28 Feb 2023 11:46 PM IST
विज्ञापन
बिधूना। बिधूना प्रीमियर लीग प्रतियोगिता में लीग मैच सूर्या क्रिकेट क्लब इटावा व मथुरा के बीच खेला गया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी इटावा की टीम ने विपक्षी टीम के सामने 152 रनों का लक्ष्य रखा। मथुरा के बल्लेबाजों ने 18 ओवरों की समाप्ति पर 156 रन बनाकर मैच अपने नाम कर सेमीफाइनल में जगह बनाई। इससे पहले फिरोजाबाद, मैनपुरी, गुना टीम सेमीफाइनल में पहुंच चुकी हैं।
मैच का शुभारंभ पूर्व विधायक शिवप्रसाद यादव ने खिलाड़ियों से परिचय व टॉस करवाकर किया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी सूर्या क्रिकेट क्लब इटावा ने निर्धारित 20 ओवरों ने नौ विकेट के नुकसान पर 152 रन बनाए। इसमें प्रवीन कुमार ने 23 गेंदों पर ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए 51 रन बनाए। सचिन यादव ने 15 गेंदों में 24 व निशांत राय ने 12 गेंदों में 15 रन बनाए। वहीं, मथुरा के गेंदबाज अमित कुमार ने चार ओवरों में 13 रन देकर तीन विकेट, अंकुर चौधरी ने चार ओवरों में दो विकेट हासिल किए।
लक्ष्य का पीछा करने उतरे मथुरा के सलामी बल्लेबाज अमन मिश्रा ने 35 गेंदों में 68 व फैज ने 33 गेंदों में 39 रनों की पारी खेल कर टीम को मजबूत शुरूआत दी।
विज्ञापन
इटावा के अक्षत पांडेय ने टीम को वापसी कराते हुए चार ओवरों में चार विकेट झटके। जिससे मथुरा की मध्यक्रम बल्लेबाजी शिथिल हो गई। सात विकेट के बाद उतरे बल्लेबार जीशान से 13 गेदों में 17 बनाए। 18 वें ओवर की अंतिम गेंद पर बल्लेबाज अमित ने छक्का मारकर टीम को जीत दिलाई। अमन मिश्रा को बेहतरीन प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया।