{"_id":"61f43b247a08f66d8a27d33c","slug":"marudhar-express-s-engine-failed-track-was-disrupted-for-three-hours-auraiya-news-knp6776403137","type":"story","status":"publish","title_hn":"मरुधर एक्सप्रेस का इंजन फेल, तीन घंटे बाधित रहा ट्रैक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मरुधर एक्सप्रेस का इंजन फेल, तीन घंटे बाधित रहा ट्रैक
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अछल्दा (औरैया)। लखनऊ से आगरा जा रही मरुधर एक्सप्रेस का शुक्रवार सुबह छह बजकर 10 मिनट पर अछल्दा और पाता के बीच इंजन फेल हो गया। मेन लाइन पर ट्रेन खड़ी होने से अप लाइन ट्रैक बाधित हो गया और पीछे आ रही ट्रेनों को जहां के तहां रोकना पड़ा। करीब तीन घंटे बाद मालगाड़ी का इंजन जोड़कर ट्रेन को रवाना किया गया है।
अछल्दा रेलवे स्टेशन से तीन किलोमीटर दूर अपलाइन ट्रैक पर मरुधर एक्सप्रेस का इंजन फेल होने पर ट्रेन आउटर पर रुक गई। इससे यात्रियों में हड़कंप मच गया। कई यात्री ट्रेन से नीचे उतर कर जानकारी में जुट गए। इसी बीच ट्रेन चालक ने इंजन फेल होने की जानकारी स्टेशन अधीक्षक और टूंडला कंट्रोल रूम को दी। इसी बीच पीछे से आ रहीं कई मालगाड़ी व एक्सप्रेस ट्रेनों को पाता, फफूंद, कंचौसी, दिबियापुर स्टेशनों के बीच रोका गया।
सुबह 6:45 बजे अछल्दा स्टेशन पर खड़ी मालगाड़ी का इंजन भेजा गया। इंजन को 7:55 बजे जोड़कर मरुधर एक्सप्रेस को अछल्दा स्टेशन की ओर रवाना किया गया। अछल्दा स्टेशन पर 8:13 बजे ट्रेन पहुंचीं।
विज्ञापन
करीब 45 मिनट खड़ी रहने के बाद ट्रेन को नौ बजे गंतव्य के लिए रवाना किया गया। इस दौरान यात्री परेशान रहे। स्टेशन अधीक्षक राजीव कुमार शुक्ला ने बताया कि करीब तीन घंटे तक अप ट्रैक बाधित रहा। इस बीच हावड़ा-राजधानी, शताब्दी एक्सप्रेस, मगध एक्सप्रेस समेत अन्य गाड़ियां पीछे के स्टेशनों पर रोकी र्गइं।