फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Martyrs' honors of martyrs on Victory Day

विजय दिवस पर 1971 के शहीदों को किया याद

Thu, 17 Dec 2020 12:03 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 17 Dec 2020 12:03 AM IST
विज्ञापन
Martyrs' honors of martyrs on Victory Day
फोटो 16एयूआरपी15- शहीद सैनिकों की वीरांगनाओं को सम्मानित करते कांग्रेस जिलाध्यक्ष शिववीर दुबे। - फोटो : AURAIYA
औरैया। जिला कांग्रेस कमेटी के बैनर तले बुधवार को विजय दिवस पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। वर्ष 1971 के युद्ध के शहीद सैनिकों को याद करने के साथ ही उनकी वीरांगनाओं को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

जेसीज चौराहे के पास स्थित कृष्णाधाम में कार्यक्रम का शुभारंभ जिलाध्यक्ष शिववीर दुबे ने ध्वजारोहण से किया। उन्होंने कहा कि 1971 में पाकिस्तान के साथ चली 13 दिन की लड़ाई के बाद 16 दिसंबर को भारतीय सेना ने फतह हासिल की थी। इस युद्ध में जिले के छह रणबांकुरों ने अपनी शहादत दी थी। उनकी कुर्बानी को कभी भुलाया नहीं जा सकता। कार्यक्रम की शुरुआत में युद्ध के शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई। युद्ध में शहीद सैनिकों की वीरांगनाओं सिया रानी, रामकुमारी, शकुंतला, मीना देवी, ममता देवी, नारायणी देवी के साथ ही पूर्व सैनिकों को शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन जिला सैनिक प्रकोष्ठ के अध्यक्ष मनमोहन सिंह ने किया। कार्यक्रम को कैप्टन निर्भय गुर्जर, सूबेदार आनंद कुमार धनगर, कैप्टन विक्रम सिंह निषाद, सिपाही लाल निषाद, अनिल सेंगर, कृष्ण चंद्र गोयल, नरेश कठेरिया, महेंद्र प्रताप सिंह आदि ने संबोधित किया।
विज्ञापन

पूर्व सैनिक शिवनारायण को किया सम्मानित
सैनिक सर्वदा शक्तिशाली पूर्व सैनिक कल्याण समिति ने शहीद पार्क में विजय दिवस के मौके पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया। संगठन के जिलाध्यक्ष सूबेदार मेजर गिरेंद्र सिंह और जिला महामंत्री हवलदार अनिल कुमार चौबे ने बताया कि शहीदों को श्रद्धांजलि दिए जाने के साथ ही 1962, 1965 और 1971 के युद्ध में हिस्सा लेने वाले पूर्व सैनिक हवलदार शिवनारायण धनगर को सम्मानित किया गया। यहां कैप्टन डीके दुबे, जगपाल सिंह भदौरिया, बृजमोहन, वीरेंद्र सिंह, मेजर राजेंद्र प्रसाद त्रिपाठी, विजेंद्र सिंह यादव, धर्मराज सिंह, अनिल गुप्ता, रामपाल, अशोक मिश्रा, सरनाम सिंह, अरविंद राजावत, सुरेश राठौर आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed