फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Martyr Tour in auraiya

देशभक्ति गीतों के बीच निकली शहीद यात्रा

Fri, 12 Aug 2016 11:31 PM IST
Auraiya, Uttar pradesh, India
Auraiya, Uttar pradesh, India Updated Fri, 12 Aug 2016 11:31 PM IST
विज्ञापन
Martyr Tour in auraiya
आपसी भाईचारे की मिसाल बनी भारत माता की झांकी। - फोटो : अमर उजाला
औरैया जिले के शहीदों की याद में श्री मानव सेवा समिति के बैनर तले विशाल शहीद यात्रा का आयोजन किया गया। देशभक्ति गीतों के बीच प्रमुख मार्गों से निकली यात्रा का जगह-जगह स्वागत हुआ। वहीं गगनभेदी नारों से पूरा शहर देशभक्ति के रंग में रंग गया। यात्रा में भारत माता और वीर सपूतों की भव्य झांकियों के साथ पर्यावरण बचाओ अभियान के प्रति भी लोगों को प्रेरित किया गया। देशभक्ति के गीतों पर युवाओं ने जमकर नृत्य भी किया।
विज्ञापन


12 अगस्त 1942 को सदर तहसील परिसर से गुलामी का प्रतीक यूनियन जैक को उतारते समय अंग्रेजों की गोली लगने से जिले के छह वीर सपूत शहीद हो गए थे। उन्हीं की याद में शहादत दिवस मनाया जाता है। शुक्रवार को इसी कड़ी में श्री मानव सेवा समिति की ओर से पहली बार शहीदों की याद में शहर में भव्य शहीद यात्रा का आयोजन किया गया। शहर के होमंगज बाजार से शुरू हुई शोभा यात्रा में हर छात्र व युवा तिरंगा लहराता दिखा। सदर बाजार होमगंज से शुरू हुई शहीद शोभा यात्रा पुरानी तहसील चौराहा, सुभाष चौराहा, जमालशाह गेट होते हुए संजय गेट पहुंची। जहां से फिर इटावा रोड जेसीज चौराहा, मुंसिफी, बघाकटरा होते हुए वापस होमगंज चौराहे पर पहुंचकर समाप्त हुई।
विज्ञापन


यात्रा में हिंदू, मुस्लिम, सिख, ईसाई आपस में हैं भाई-भाई का पैगाम देते हुए भारत माता की भव्य झांकी लोगों के आकर्षण का केंद्र रहीं। यात्रा को सफल बनाने के लिए गौरव बाजपेई, विक्रांत दुबे, नितिन वर्मा, आरती नंदन तिवारी, दीपक दुबे, श्रीकृष्ण दुबे, आशीष चौबे, हेमू चौबे, विशाल परिहार, अमित यादव, नवनीत तिवारी, मिंटू दीक्षित, अनुज वर्मा, सोनू दुबे, सोनू सोनी, सौरभ पांडेय, सत्यम त्रिपाठी, गौरव राठौर, रजत मिश्रा, अनुराग दुबे, अपूर्व पुरवार, लालू वर्मा, सचिन गुप्ता, अभिषेक द्विवेदी, प्रदीप सेंगर, छोटू वर्मा, सूरज गुप्ता आदि कई युवाओं ने सहयोग किया।  
विज्ञापन
विज्ञापन


छात्राओं के लहराया 40 फीट लंबा तिरंगा
यात्रा में सबसे आगे 40 फुट लंबा तिरंगा लेकर चल रही छात्राओं ने यात्रा को मोहक बनाया। ध्वज को हवा में लहराते हुए चल रही छात्राएं लगातार भारत माता के जयकारे लगाते हुए चल रही थीं। यात्रा जिस मार्ग से गुजरी लोगों का हुजुम उसे देखने उमड़ पड़ता। सुभाष चौराहे पर छात्राओं ने हाथों में लिए 40 फुट लंबे तिरंगे से चौराहे को पाट दिया। वहीं यात्रा में शामिल आरबीआरपी एकेडमी स्कूल के छात्रों ने एक के बाद एक ऊंचे पिरामिड बनाकर तिरंगे को सलामी दी। इस दौरान चौराहे पर पूरी तरह जाम की स्थिति रही।


जगह-जगह हुआ शहीद यात्रा का स्वागत
यात्रा शुभारंभ के दौरान व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष एवं सभासद राजेश बाजपेई बबलू के नेतृत्व में व्यापारियों ने पुष्पवर्षा के साथ स्वागत किया। इस मौके पर व्यापारियों में सतीश वर्मा, उमेश चौधरी, गौरव वर्मा, श्रीराम पुरवार, सरफराज खान, विपिन मित्तल, संजीव वर्मा आदि कई व्यापारी मौजूद रहे। वहीं दिबियापुर रोड पर हिंदू जागरण मंच के जिलाध्यक्ष कपिल पांडेय, महामंत्री श्रीकृष्ण दुबे, नगर संयोजक अभिषेक शुक्ल, जिला उपाध्यक्ष बल्लू शुक्ला, नगर अध्यक्ष सचिन दुबे, नगर मंत्री तनु शर्मा, नगर महामंत्री सुनील दोहरे, शिवम तिवारी, अंकित मिश्रा, जिला मंत्री मनीष दुबे, अकिंत तिवारी, सोनू दुबे, लल्लू तिवारी, आदर्श मिश्रा, टिंकू मंसूरी, अंकित दीक्षित, शिवम दीक्षित, शिवम मिश्रा, चीनी दोहरे आदि ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed