फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Married woman commits suicide by hanging herself in her parents' house

Auraiya News: विवाहिता ने मायके में फंदा लगाकर दी जान

Sun, 09 Feb 2025 11:51 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Sun, 09 Feb 2025 11:51 PM IST
विज्ञापन
Married woman commits suicide by hanging herself in her parents' house
मृतका सुप्रिया का फाइल फोटो। - फोटो : मृतका सुप्रिया का फाइल फोटो।
अयाना (औरैया)। क्षेत्र के ग्राम भौंतापुर में मायके में आई विवाहिता ने रविवार की तड़के फंदा लगाकर जान दे दी। सुबह परिजनों ने शव फंदे पर लटका देख घटना की जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना स्थल की छानबीन करने के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन

भौंतापुर निवासी मनोज कुमार की बेटी सुप्रिया (22) की शादी वर्ष 2022 में दिबियापुर थाना क्षेत्र के बहलोलपुर निवासी पवन प्रताप सिंह के साथ हुई थी। उनका एक डेढ़ साल का बेटा एल्विस है। रविवार सुबह मायके में उसका शव छत के कुंडे में साड़ी के फंदे पर लटका मिला।
विज्ञापन

मां प्रीति व पिता मनोज ने बताया कि बेटी दामाद के साथ गुरुग्राम में रहती थी। चार फरवरी को वह बेटी को घर लेकर आए थे। बेटी ने ऐसा कदम क्यों उठाया इस संबंध में उसे कोई जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना पर पहुंचीं नायब तहसीलदार अजीतमल प्रिया पाल, सीओ अशोक कुमार, थाना प्रभारी विनोद कुमार ने शव को फंदे से उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। इससे पहले पहुंची फोरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए।

सीओ अशोक कुमार ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। महिला ने आत्महत्या क्यों कि पुलिस इसकी जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर मौत का कारण पता चल सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed