{"_id":"62dd9ba620b7b26d284b0a7e","slug":"married-for-dowry-kicked-out-of-the-house-auraiya-news-knp709299312","type":"story","status":"publish","title_hn":"औरैयाः दहेज के लिए विवाहिता को पीटकर घर से निकाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
औरैयाः दहेज के लिए विवाहिता को पीटकर घर से निकाला
विज्ञापन
औरैया। बाइक और एक लाख रुपये के लिए विवाहिता को घर से निकालने पर पुलिस ने पति समेत तीन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
गोविंद नगर निवासी ज्योति पुत्री स्व. राधेश्याम ने कोतवाली में रिपोर्ट लिखाई कि उसकी शादी पांच फरवरी 2022 को कमालपुर, जिला मेरठ निवासी दीपक के साथ हुई थी। शादी के बाद से ही ससुराल वाले एक लाख रुपये नकद व बाइक की मांग करने लगे। मायके वालों ने असमर्थता जताई तो मारपीट शुरू कर दी गई। आरोप है कि ससुरालीजनों ने जहर खिलाकर मारने की धमकी भी दी।
13 मार्च को मुख्यमंत्री पोर्टल पर भी इसकी शिकायत की। जानकारी होने पर ससुरालीजनों ने कभी परेशान न करने का आश्वासन दिया, पर आठ जुलाई को दहेज की मांग को लेकर ससुरालीजनों ने उसे जान से मारने की धमकी देकर घर से निकाल दिया। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक रवि श्रीवास्तव ने बताया कि पति दीपक कुमार, ससुर रिछपाल एवं सास अनीता के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
दहेज के लिए विवाहिता को पीटा, रिपोर्ट
औरैया। दहेज में कार के लिए ससुराल वालों ने विवाहिता को पीटकर घर से निकाल लिया। पुलिस ने पति समेत चार लोगों के खिलाफ दहेज प्रताड़ना की रिपोर्ट दर्ज की है। ओमनगर मोहल्ला निवासी पल्लवी उर्फ अंकिता विश्नोई पुत्री किशनचंद ने कोतवाली पुलिस को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि उसकी शादी 14 नवंबर 2011 को दिव्यांश पुत्र मुदित कुमार निवासी हलवाई खाना के साथ हुई थी। आरोप लगाया कि शादी के बाद से ही ससुराल वाले दहेज में कार के लिए तंग करने लगे। इसी बीच वह गर्भवती हुई तो कोई दवा खिलाकर गर्भपात करा दिया। असमर्थता जताने पर मारपीट कर घर से निकाल दिया। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने पति दिव्यांश, ससुर मुदित, सास साधना व ननद दिव्यांशी पर दहेज उत्पीड़न की रिपोर्ट दर्ज की है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक रवि श्रीवास्तव ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।