{"_id":"5be71f6fbdec226974558048","slug":"marriage-removed-if-demand-of-one-million-is-not-met","type":"story","status":"publish","title_hn":"दस लाख की मांग पूरी न होने पर विवाहिता को निकाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दस लाख की मांग पूरी न होने पर विवाहिता को निकाला
auraiya
Updated Sat, 10 Nov 2018 11:41 PM IST
विज्ञापन
एफआईआर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मकान बनवाने के लिए मायके पक्ष से 10 लाख रुपये न मिलने पर ससुरालीजनों ने विवाहिता से मारपीट कर घर से निकाल दिया। महिला के पिता ने पति सहित छह लोगों के खिलाफ दिबियापुर थाने में दहेज उत्पीड़न की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
दिबियापुर थाने में दी तहरीर में सेवानिवृत्त बैंक अधिकारी अखिलेश प्रकाश चतुर्वेदी निवासी ककराही पुलिया दिबियापुर ने बताया कि पुत्री की शादी दो दिसंबर 2009 को फफूंद के मोहाल सराय बिहारीदास निवासी गोपाल मिश्रा के साथ की थी। शादी में ढाई लाख रुपये नगद, जेवर और अन्य सामान दिया था। शादी के बाद दामाद गोपाल की सिंडिकेट बैंक लखीमपुर में चतुर्थ श्रेणी के पद पर नौकरी लगवाई। इसके बाद भी पति गोपाल, सास स्नेहलता, देवर गौरव व रामजी, ननद मोनी, आभा पुत्री को दहेज के लिए मारपीट कर प्रताड़ित करते थे। पुत्री के बताने पर 10 -20 हजार रुपये दे दिए। इसके बाद ससुरालीजन मकान बनवाने के लिए 10 लाख रुपये की मांग करने लगे। मना करने पर तीन दिसंबर 2017 को पुत्री को घर से बाहर निकाल दिया। तबसे पुत्री घर पर रह रही है। फफूंद पुलिस को तहरीर दी थी। वहां से दिबियापुर भेज दिया गया। दिबियापुर थाने में सेवानिवृत्त बैंक अधिकारी की तहरीर पर पति सहित छह लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई।