फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Marriage removed if demand of one million is not met

दस लाख की मांग पूरी न होने पर विवाहिता को निकाला

Sat, 10 Nov 2018 11:41 PM IST
auraiya
auraiya Updated Sat, 10 Nov 2018 11:41 PM IST
विज्ञापन
Marriage removed if demand of one million is not met
एफआईआर
मकान बनवाने के लिए मायके पक्ष से 10 लाख रुपये न मिलने पर ससुरालीजनों ने विवाहिता से मारपीट कर घर से निकाल दिया। महिला के पिता ने पति सहित छह लोगों के खिलाफ दिबियापुर थाने में दहेज उत्पीड़न की रिपोर्ट दर्ज कराई है।   
विज्ञापन


दिबियापुर थाने में दी तहरीर में सेवानिवृत्त बैंक अधिकारी अखिलेश प्रकाश चतुर्वेदी निवासी ककराही पुलिया दिबियापुर ने बताया कि पुत्री की शादी दो दिसंबर 2009 को फफूंद के मोहाल सराय बिहारीदास निवासी गोपाल मिश्रा के साथ की थी। शादी में ढाई लाख रुपये नगद, जेवर और अन्य सामान दिया था। शादी के बाद दामाद गोपाल की सिंडिकेट बैंक लखीमपुर में चतुर्थ श्रेणी के पद पर नौकरी लगवाई। इसके बाद भी पति गोपाल, सास स्नेहलता, देवर गौरव व रामजी, ननद मोनी, आभा पुत्री को दहेज के लिए मारपीट कर प्रताड़ित करते थे। पुत्री के बताने पर 10 -20 हजार रुपये दे दिए। इसके बाद ससुरालीजन मकान बनवाने के लिए 10 लाख रुपये की मांग करने लगे।  मना करने पर तीन दिसंबर 2017 को पुत्री को घर से बाहर निकाल दिया। तबसे पुत्री घर पर रह रही है। फफूंद पुलिस को तहरीर दी थी। वहां से दिबियापुर भेज दिया गया।   दिबियापुर थाने में सेवानिवृत्त बैंक अधिकारी की तहरीर पर पति सहित छह लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed