{"_id":"459efbb2ef572e7e4951d57b4f2b8271","slug":"market-demand-grew-melons-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाजार में बढ़ी खरबूजे की डिमांड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाजार में बढ़ी खरबूजे की डिमांड
ब्यूरो/अमर उजाला, औरैया
Updated Sat, 23 May 2015 12:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इस समय मौसमी फल खरबूजे की बाजार में बहार है। सुबह से ही बाजार में सड़क किनारे खरबूजा खरीदने वालों की भीड़ उमड़ती है। इस समय शहद की तरह मीठे मधु प्रजाति के खरबूजों की धूम मची हुई है।
विज्ञापन
दिबियापुर एवं आसपास के क्षेत्र में कुछ वर्षों पूर्व तक समीपस्थ ग्राम ताजपुर के मीठे खरबूजों की प्रसिद्धि थी। मीठे होने के कारण लोग इन खरबूजों को खासा पसंद करते थे। खरबूजे बेचने वालों का कहना है कि अब ताजपुर क्षेत्र में लोगों ने खरबूजों की कम पैदावार कर दी है। अब बिझाई क्षेत्र के खरबूजे प्रसिद्धि पा रहे हैं।
विज्ञापन
खरबूजे विक्रेता राम किशोर का कहना है कि मधु प्रजाति के मीठे खरबूजे लोगों की जुवान पर आ चुके हैं। इसके साथ ही मधुर, खैरा आदि प्रजातियां लोगों को भा रही हैं। मधु प्रजाति के खरबूजे 15 से 20 रुपये किलो तक बिक रहे हैं, जबकि अन्य प्रजातियों के खरबूजे 12 से 15 रुपये किलो तक ही मिल जाते हैं।
विज्ञापन
जानकार बताते हैं कि खरबूजे कई बीमारियों के उपचार के लिए रामबाण साबित होते हैं।