फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Market buzzing, Dhanteras today

बाजार गुलजार, धनतेरस आज

Sun, 08 Nov 2015 11:17 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो औरैया
अमर उजाला ब्यूरो औरैया Updated Sun, 08 Nov 2015 11:17 PM IST
विज्ञापन
Market buzzing, Dhanteras today
औरैया। धनतेरस को लेकर जिले में बर्तन, सर्राफा, इलेक्ट्रानिक्स और आटो मोबाइल की दुकानें सज गई है। दुकानदारों ने ग्राहकों के लिए गिफ्ट, कूपन और छूट की स्कीमें भी रखी है। ताकि ग्राहकों को आकर्षित कर सके। दुकानदारों ने रातभर दुकानों को ग्राहकों की सुविधा के अनुसार सजाकर तैयार किया है। ग्राहकों को सर्वाधिक जोर इस बार इलेक्ट्रानिक्स व बर्तनों की दुकानों पर ज्यादा है।
विज्ञापन



खुला छूट का बाजार, लूट लो यार...
शहर के अकरम बैट्री एवं इन्वर्टर ने 48 महीनों की गारंटी वाली ट्यूबलर बैटरी 9999 रुपये में दे रहे है। जबकि इसका वास्तविक मूल्य 13000 रुपये है। डीबीएम होलसेल बाजार में निश्चित खरीददारी पर कुकर, चांदी का सिक्का, परफ्यूम, काफी मग, साउंड स्पीकर आदि का बाजार खोल दिया है। जालौन चौराहा स्थित एक्वाफ्रेश सेल्स एडं सर्विस ने आरओ व वाटर प्यूरीफायर पर 20 फीसदी छूट दी है। मार्शल कंप्यूटर एडं मोबाइल सेंटर ने धनतेरस पर 18000 रुपये में लैपटाप का आफर दिया है। इसी क्रम में विजय इलेक्ट्रानिक्स ने एलजी के उत्पादों में 1000 रुपये से 15000 रुपये तक छूट की घोषणा की है। खाटू श्याम, चैन मार्केट स्थित खामिद फुटवियर ने धनतेरस पर 50 फीसदी छूट का आफर है।
विज्ञापन



धनतेरस में इनका जोर
धनतेरस  के बाजार में सर्राफा दुकानदारों ने ग्राहकों के लिए विशेष तैयारी की है। विक्टोरिया सिक्का, जार्ज पंचम सिक्का, गणेश लक्ष्मी का सादा सिक्का की मांग अधिक है। लौंग बाजार ज्वैलर्स के मालिक सतीश वर्मा बताते  है कि विक्टोरिया के सिक्के अधिक बिकते है। अबकी बार चांदी के नोट भी बाजार में है। चांदी के एक रुपये से लेकर 5, 10, 20, 50, 100, 500 व 1000 रुपये का चांदी का नोट भी  बाजार में आया है। तो वहीं चांदी के बिस्कुट के खरीदार भी है।
विज्ञापन
विज्ञापन



कैशबैक और गिफ्ट से सजा छूट का बाजार
सहार/ऐरवाकटरा।  धनतेरस पर सर्राफा दुकानदारों ने विशेष आफर खोले है। ब्रांडेड आइटम में दस हजार से अधिक की खरीद पर एक गिफ्ट पैक है। तो  हीं हैंडमेड आइटम में ग्राहकों के लिए एक बार मेंटीनेंस चार्ज फ्री की  योजना लगाई है। सर्राफा व्यापारी घनश्याम गुप्ता कहते है कि इससे हैंडमेड ज्वैलरी को बढ़ावा मिलेगा। ब्रांडेड की बिक्री वैसे भी कम है। सहार के सर्राफा दुकानदार पंकज  अग्निहोत्री कहते है कि पांच हजार रुपये तक की खरीददारी पर दो फीसदी व 10  हजार रुपये की खरीददारी पर 5 फीसदी कैशबैक की छूट दे रहे है। यह छूट सिर्फ  दीवाली तक रहेगी।

इंडेक्शन चूल्हा और बर्तन की मांग
शहर  के प्रतिष्ठित बर्तन दुकानदार गिरीश चंद्र  बताते है कि धनतेरस पर बाजार  का स्वरूप बदलता जा रहा है। पहले पानी की टंकी और बाल्टी अधिक बिकती थी। इस बार बाजार को देखते हुए इंडेक्शन चूल्हा और उसके बर्तनों की मांग अधिक होगी। हैंडिल वाली बाल्टी भी लोगों की पसंद है। एसएस सेट के डिब्बे  भी धनतेरस पर बिकते है। अब ग्लास,कटोरी,थाली की बिक्री कम हो गई है।
धनतेरस की खबर का जोड़--

पूजन समय का ध्यान रखें
औरैया। पंडित राम कु्मार शास्त्री बताते है कि धनतेरस पर धनवंतरि पूजन, कुबेर पूजन और दीपदान करना शुभ होता है। इस दिन घर में खुशहाली के लिए सुबह 9.02 बजे से पूरा दिन पूजा कर सकते हैं। पूजन से पूर्व यमुना के में स्नान करने के लिए सुबह 8.10 बजे का समय शुभ है।


खरीददारी का मुहूर्त
औरैया। धनतेरस पर जिले में करोड़ों रुपये की खरीददारी होगी। ग्राहक अपनी मनपसंद का सामान आज के दिन खरीदना शुभ मानते है। पंडित राम कुमार शास्त्री बताते हैं कि वैसे तो खरीदारी के लिए सोमवार की सुबह से शाम तक सभी मुहूर्त शुभ है लेकिन प्रापर्टी, सोना- चांदी आदि कीमती सामान व वस्तु खरीदने के लिए सुबह 6.49 बजे से 9.06 बजे तक, दोपहर 12.57 बजे से 2.28 बजे तक, शाम 5.34 बजे से 7.31 मिनट तक का समय शुभ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed