{"_id":"5fa98a008ebc3e9b8268c7da","slug":"market-auraiya-news-knp593454660","type":"story","status":"publish","title_hn":"धनतेरस की तैयारी में जुटे बर्तन कारोबारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धनतेरस की तैयारी में जुटे बर्तन कारोबारी
विज्ञापन
औरैया। धनतेरस के त्योहार के लिए बाजार सज गए हैं। ग्राहकों की पसंद का ध्यान रखते हुए दुकानदारों ने सामानों की एक से एक वैरायटी मंगाई है। बर्तन और सोने-चांदी के कारोबारियों ने खासी तैयारी की है। कारोबारियों का मानना है कि धनतेरस के दिन कोरोना का असर बाजार में नहीं देखने को मिलेगा। बाजार में खरीदार अभी से ही नजर आने लगे हैं।
धनतेरस पर बर्तन और सोने-चांदी की जमकर खरीदारी होती है। कोरोना संक्रमण के चलते ठंडे पड़े बाजार अब गति पकड़ने लगे हैं। मान्यता है कि धनतेरस पर पीतल और स्टील के बर्तनों की अधिक खरीद होती है। बर्तन कारोबारी मनोज अग्रवाल ने बताया कि हर बार धनतेरस पर बर्तन कारोबार पिछले रिकार्ड को तोड़ता है। इस बार भी धनतेरस से पहले ग्राहकों की बाजार में उमड़ रही भीड़ से बर्तन कारोबार गति पकड़ने के आसार हैं। इस धनतेरस पर बर्तन कारोबार शहर में डेढ़ से दो करोड़ के आसपास होने के आसार हैं।
सराफा बाजार में भी तैयारियां हो रहीं हैं। सराफा कारोबारी कैलाश सोनी ने बताया कि सोने व चांदी की बढ़ती कीमतों के कारण पहले जैसा बाजार इस बार नहीं देखने को मिलेगा। हालांकि ग्राहकों की मांग को देखते हुए बाजार में हल्के आभूषण उपलब्ध हैं।
विज्ञापन
दुकानदार गोलू अग्रवाल ने बताया कि दीपावली की तैयारियां शुरू कर दी गईं हैं। बाजार में इन दिनों बर्तन के खरीदार भी देखने को मिल रहे हैं। जिनकी संख्या दिनों दिन बढ़ती जा रही है। धनतेरस पर बाजार पहले की तरह ही देखने को मिलने की उम्मीद नजर आने लगी है।