{"_id":"6fb6b3343b53dac087a9c7ec19799e74","slug":"mandal-level-conference-of-the-brahmins-mahasabha-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ब्राहमणों की एकजुटता को मंडल स्तरीय सम्मेलन ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ब्राहमणों की एकजुटता को मंडल स्तरीय सम्मेलन
ब्यूरो/अमर उजाला, औरैया
Updated Fri, 13 Feb 2015 12:28 AM IST
विज्ञापन
अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेंद्रनाथ त्रिपाठी का शहर समेत कई स्थानोें पर स्वागत किया गया। त्रिपाठी ने संगठन के होने वाले सम्मेलन की सफलता के जी जान से जुटने का आह्वान किया। तत्पश्चात राष्ट्रीय अध्यक्ष कन्नौज रवाना हो गए।
विज्ञापन
सुभाष चौक पर ब्राहमण महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेंद्रनाथ त्रिपाठी का जिलाध्यक्ष श्याममुरारी त्रिपाठी एवं परशुराम सेना के अध्यक्ष शुभम द्विवेदी ने स्वागत किया।
विज्ञापन
राष्ट्रीय अध्यक्ष त्रिपाठी ने कहा कि ब्राहमणोें की एकजुटता के लिए महासभा मंडल स्तर पर सम्मेलन करने आ रही है। उन्होंने पदाधिकारियों कार्यकर्ताओं से सम्मेलन की सफलता के लिए जुट जाने की अपील की।
विज्ञापन
ककोर में राजा दीक्षित व राजू अवस्थी के नेतृत्व में स्वागत किया गया। वहीं दिबियापुर में आचार्य राघवेंद्र शुक्ला, सचिन दुबे, दीपू दुबे, हरी सक्सेना, सुंदर भदौरिया ने स्वागत किया। हरचंद्रपुर में उनका स्वागत किया गया। बिधूना में जयशंकर शुक्ला व छुन्ना तिवारी के नेतृत्व में स्वागत किया गया।
ऐरवाकटरा में नगर अध्यक्ष रामू तिवारी की टीम ने स्वागत किया। जिलाध्यक्ष श्याम मुरारी त्रिपाठी ने बताया कि सम्मेलन की सफलता के लिए सभी शाखा के पदाधिकारियों की बैठक 14 फरवरी को गोपाल वाटिका में आहूत की गई है।