{"_id":"5f678edb8ebc3e73aa7cd4cf","slug":"man-found-died-in-dcm-auraiya-news-knp583808157","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाईवे किनारे संदिग्ध परिस्थियों में डीसीएम में मृत मिला चालक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाईवे किनारे संदिग्ध परिस्थियों में डीसीएम में मृत मिला चालक
विज्ञापन
अजीतमल (औरैया) में अनंतराम टोल प्लाजा के पास सड़क के किनारे डीसीएम में संदिग्ध परिस्थितियों में चालक का शव मिला। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी चालक के परिजनों को दी और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है।
शनिवार की रात डीसीएम चालक राजकुमार शुक्ला पुत्र उमाशंकर शुक्ला निवासी ग्राम चंदीपुर थाना मौराना जनपद उन्नाव का शव कोतवाली पुलिस ने अनंतराम टोल प्लाजा के पास हाईवे के किनारे डीसीएम में मिला। जानकारी मिलने पर पहुंचे परिजनों ने पुलिस को बताया कि शनिवार राज कुुमार आगरा से सामान लादकर इटावा आया।
इटावा से उसने एक ट्रांसपोर्ट से औरैया के लिये कंबल लाद लिया। शनिवार की दोपहर बाद टोल प्लाजा अनंतराम के आगे एक दुकान के सामने ट्रक खड़ा कर ड्राइविंग सीट पर ही सीट पीछे कर पंखा चलाकर लेट गया। देर रात तक ट्रक में कोई हलचल न होने पर लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने चालक को मृत अवस्था में देख परिजनों को सूचना दी।
विज्ञापन
मौके पर पहुंचे मृतक के पिता व अन्य परिजनों की मौजूदगी में रविवार की सुबह कोतवाली पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिये भेजा। मौके पर पहुंचे परिजनों ने हत्या की आशंका जताई। कोतवाली निरीक्षक सुदीप कुमार मिश्रा ने बताया कि प्रथम दृष्टया स्वाभाविक मौत प्रतीत हो रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा।