{"_id":"57780b5c4f1c1bd04979b7d9","slug":"make-timely-completion-of-unfinished-projects-officer","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘अधूरी परियोजनाओं को समय से पूरा कराएं अधिकारी’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘अधूरी परियोजनाओं को समय से पूरा कराएं अधिकारी’
Auraiya, Uttar pradesh, India
Updated Sun, 03 Jul 2016 12:13 AM IST
विज्ञापन
पीडब्लूडी गेस्ट हाउस में बैठक करते कैबिनेट मंत्री शिवपाल सिंह यादव
- फोटो : amar ujala beuro
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीडब्लूडी गेस्ट हाउस में प्रदेश के लोक निर्माण, सिंचाई, सहकारिता, बाढ़ नियंत्रण, भूमि विकास एवं जल संसाधन मंत्री शिवपाल सिंह यादव ने जिले में संचालित विकास कार्यों की प्रगति समीक्षा बैठक ली। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को अधूरी परियोजनाओं को समय से पूरा कराए जाने के निर्देश दिए। वहीं किसानों को टेल तक पानी मुहैया कराए जाने के लिए संबंधित विभाग को हर संभव उपाय करने को कहा। कहा कि किसी भी परियोजना को धन की कमी के चलते रुकने नहीं दिया जाएगा। ऐसी स्थिति में तत्काल शासन से संपर्क करने के निर्देश दिए। जिससे धन की कमी को तुरंत दूर किया जा सके।
कबीना मंत्री शिवपाल सिंह यादव ने अधिकारियों से अधूरी पड़ी परियोजनाओं को समय से पूरा करने के आदेश दिए। कहा कि अधिकारी सिंचाई के लिए स्थापित राजकीय नलकूपाें को पूरी क्षमता से चलाने की पहल करें। वहीं बाढ़ नियंत्रण के लिए अधिकारियों से सचेत रहने के निर्देश देने के साथ ही मानसून के दिनों में आने वाली समस्याओं को दूर करने के लिए तैयारियां पूरी करने के निर्देश दिए। उन्होंने बिजली की समस्या से बंद नलकूपों को जल्द शुरू कराए जाने के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए। बैठक में बिधूना विधायक प्रमोद गुप्ता एलएस के अलावा डीएम माला श्रीवास्तव, सीडीओ सत्येंद्र नाथ चौधरी व सभी संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
राजस्व अधिवक्ताओं ने 50 चेंबरों की मांग की
राजस्व अधिवक्ता बार एसोसिएशन का एक प्रतिनिधि मंडल कबीना मंत्री शिवपाल यादव से मिला। इस दौरान अधिवक्ताओं ने चार सूत्रीय मांग पत्र देते हुए पुरानी तहसील के निर्माण में ठेकेदार की ओर से की जा रही मनमानी की शिकायत की। तहसील परिसर में होने वाले जलभराव के बावत डीएम व एसडीएम को संज्ञान में दिए जाने के बाद भी सुनवाई न होने की भी बात बताई। अधिवक्ताओं ने केबिनेट मंत्री से राजस्व अधिवक्ताओं के लिए 50 चेंबर दिए जाने की मांग की। परिसर में पीने के पानी की व्यवस्था ठीक कराए जाने की मांग की। प्रतिनिधि मंडल में एसोसिएशन अध्यक्ष सतीश चंद्र द्विवेदी, महामंत्री रामबाबू पांडेय, रविशंकर पांडेय, विष्णु दयाल चौधरी व सुधीर पांडेय एडवोकेट शामिल रहे।