{"_id":"91f035d9f23a427f4827f8ef0697bc83","slug":"make-the-peaceful-voting-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"संपन्न कराएं शांतिपूर्ण मतदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संपन्न कराएं शांतिपूर्ण मतदान
ब्यूरो अमर उजाला, औरैया
Updated Fri, 04 Dec 2015 12:23 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ग्राम पंचायत के तीसरे चरण के चुनाव को लेकर गुरुवार को आयोग से नामित प्रेक्षक विनोद कुमार यदुवंशी ने पुलिस लाइन में बैठक कर शांतिपूर्ण मतदान के लिए निर्वाचन अधिकारियों के पेंच कसे। कहा कि मतदान में व्यवधान डालने वाले उपद्रवियों को गोली मार दी जाए। हर हाल में मतदान शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने है। बस इतना ही ध्यान रहे।
तीसरे चरण में शामिल अजीतमल व अछल्दा ब्लाक में ग्राम प्रधान व बीडीसी पदों के मतदान संपन्न कराने के लिए आयोग के नामित प्रेक्षक ने मतदान शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराए जाने की ताकीद की। कहा कि शिकायत पर त्वरित कार्रवाई हो। सेक्टर मजिस्ट्रेट चुनाव में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएं। मतदान संपन्न होने तक निरंतर बूथों के भ्रमण पर रहे।
डीएम माला श्रीवास्तव ने फर्जी मतदान पर अंकुश लगाए जाने के निर्देश दिए। कहा कि इसके लिए जोनल, सेक्टर मुस्तैद रहे। बूथ पर कोई भी वीआईपी व वीवीआईपी दोबारा नहीं पहुंचना चाहिए। एसपी मनोज तिवारी ने सभी थानाध्यक्षों को मतदान में गड़बड़ी फैलाने वालों पर त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए। दावेदारों के बस्ते पर अधिकतम से व्यक्ति से अधिक व्यक्ति न हों।
विज्ञापन
शराब ठेका सीज - औरैया। पंचायत चुनाव के तीसरे चरण में डीएम व एसपी के निरीक्षण के दौरान अजीतमल कोतवाली क्षेत्र के ग्राम अनंतराम में संचालित अंग्रेजी शराब ठेका को छापामारी कर सीज किया गया है। डीएम, एसपी की छापामारी में शराब ठेका संचालक गजेंद्र सिंह से 61515 रुपये की धनराशि बरामद की है। शराब ठेके पर स्टाक की जांच की जा रही है।