फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Maize became the basis of prosperity of farmers in the ravines

Auraiya News: बीहड़ में किसानों की खुशहाली का आधार बना मक्का

Mon, 09 Jun 2025 12:12 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Mon, 09 Jun 2025 12:12 AM IST
विज्ञापन
Maize became the basis of prosperity of farmers in the ravines
सीएम योगी - फोटो : सीएम योगी
औरैया। बीहड़ में शुमार अजीतमल क्षेत्र अब नई इबारत लिख रहा है। कभी संसाधनों के अभाव में बंजर रहने वाली भूमि अब किसानों की खुशहाली का आधार बन रही है।
विज्ञापन

किसानों ने मक्का की खेती कर गौरव हासिल किया है। रविवार को सीएम ने स्थानीय किसानों की तारीफ की। जिले के अजीतमल में रविवार को किसान समृद्धि संकल्प अभियान के तहत मक्का पैदा करने वाले किसानों का सम्मान करने आए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किसानों की लगन और जज्बे की प्रशंसा कर उनका हौसला बढ़ाया। कहा कि अब मक्का क्रय केंद्र की स्थापना भी होगी और समर्थन मूल्य की घोषणा भी की जाएगी।



कभी यह इलाका सबसे उपेक्षित था। इस क्षेत्र में सिंचाई, खाद, बीज और उन्नतशील कृषि यंत्रों के अभाव के कारण किसान ज्यादातर बारिश पर आधारित फसलों तक सिमट कर जीवनयापन करता था।
विज्ञापन

क्षेत्र की निचली गंग नहर के आसपास के किसान ही गेहूं, धान और बाजरे की खेती तक सिमटे थे। जबकि यमुना पट्टी वाले बीहड़ क्षेत्र में दूर-दूर तक फसलों का नामो-निशान दिखाई नहीं देता था। बीहड़ इलाकों में जो सरकारी नलकूप थे, वह भी डकैतों की वजह से चलाए नहीं जाते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


देश में मोदी सरकार और राज्य में योगी सरकार के आने के बाद से क्षेत्र के दिन बहुर गए। सरकार ने सिंचाई से लेकर आधुनिक यंत्रों, बीज और कीटनाशकों पर अनुदान देकर किसानों की हौसला अफजाई की। कभी एक या दो फसलों तक सीमित किसान अब जायद समेत तीन फसलों का उत्पादन कर रहा है।



जायद में मूंग, मूंगफली के साथ बड़े पैमाने पर मक्का की फसल ने क्षेत्र की तस्वीर बदल डाली। इसकी सूबे के कृषि मंत्री सूर्यप्रताप शाही और सीएसए कानपुर के कुलपति प्रोफेसर डॉ. आनंद कुमार सिंह ने अजीतमल के मक्का किसानों की मेहनत की प्रशंसा खुले मंच से की। उन्होंने कहा कि जायद की फसल 35 से 42 डिग्री तापमान के दौरान उत्पादन करना किसानों के भरोसे का प्रतीक है।






मक्का की खेती का क्षेत्रफल

खरीफ की फसल में मक्का की खेती पूरे जिले में की जाती है। इसका कुल क्षेत्रफल 14,604 हेक्टेयर है। जबकि जायद की फसल सर्वाधिक अजीतमल तहसील क्षेत्र में की जाती है। इनमें अटसू और चकसत्तापुर इलाके अव्वल हैं। इनमें कुल क्षेत्रफल 4,155 हेक्टेयर है। यहां का किसान जायद की फसल में एक एकड़ क्षेत्रफल में 35 से 40 क्विंटल तक मक्का का उत्पादन करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed