{"_id":"669c011ef7bc376fc40b66c2","slug":"main-accused-arrested-in-case-of-old-mans-death-sent-to-jail-auraiya-news-c-211-1-aur1002-114571-2024-07-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: वृद्ध की मौत के मामले में मुख्य आरोपी गिरफ्तार, भेजा जेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: वृद्ध की मौत के मामले में मुख्य आरोपी गिरफ्तार, भेजा जेल
विज्ञापन
फफूंद। क्षेत्र के गांव रोशनपुर में बाजार से दाल लाने के विवाद में एक युवक ने अपने दो भाइयों के साथ मिलकर एक वृद्ध के सर पर डंडा मार दिया था। इससे उसकी मौत हो गई थी। घटना के बाद सक्रिय हुई पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया, जबकि दो अन्य आरोपियों की तलाश है।
थाना क्षेत्र के गांव रोशनपुर निवासी 65 वर्षीय रामसेवक ने गुरुवार की शाम गांव निवासी पड़ोसी विनोद कुमार से फफूंद बाजार से दाल मंगाई थी। देर शाम तक दाल नहीं मिलने पर रामसेवक ने विनोद के घर जाकर दाल मांगी तो विनोद और उसका भाई रेनू उर्फ मनोज कुमार और आदेश कुमार वृद्ध को गाली-गलौज करते हुए लात-घूंसों से मारने लगे। विनोद ने उसके सिर पर डंडा मार दिया, जिससे वृद्ध गिर पड़ा।
गंभीर हालत में परिजन और ग्रामीण वृद्ध को अस्पताल ले गए, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। मृतक के बेटे की तहरीर पर पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। शुक्रवार शाम पोस्टमार्टम के बाद शव गांव पहुंचा। जहां पुलिस सुरक्षा में शव का अंतिम संस्कार किया गया। गांव में तनाव को देखते हुए पुलिस आरोपियों को पकड़ने में जुटी हुई है।
विज्ञापन
जहां शनिवार तड़के हल्का इंचार्ज एसआई शेर सिंह ने मुखबिर की सूचना पर मुख्य आरोपी विनोद कुमार को मुरादगंज रोड पर कहीं भागते हुए देख घेराबंदी करते हुए दबोच लिया। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त डंडा भी बरामद कर लिया, जबकि घटना में शामिल दो और आरोपी अभी भी फरार हैं। उनकी तलाश में पुलिस दबिश दे रही है। थानाध्यक्ष ने बताया कि घटना का मुख्य आरोपी गिरफ्तार कर लिया गया है।