{"_id":"5730c9164f1c1b5d05919b9e","slug":"maharana-pratap-jubilee-celebration","type":"story","status":"publish","title_hn":"धूमधाम से मनाई महाराणा प्रताप जयंती ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धूमधाम से मनाई महाराणा प्रताप जयंती
Auraiya, Uttar pradesh, India
Updated Mon, 09 May 2016 10:59 PM IST
विज्ञापन
शस्त्र प्रदर्शन करते महासभा के पदाधिकारी
- फोटो : amar ujala beuro
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर के जालौन चौराहा के पास स्थित महाराणा प्रताप भवन में क्षत्रिय महासभा ने सोमवार को महाराणा प्रताप जयंती धूमधाम से मनाई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि भारतीय स्नातक कल्याण महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कार्यक्रम की शुरूआत की। इस मौके पर विजयी गीत भी महासभा के लोगों ने गाया।
मुख्य अतिथि आरके सिंह ने कहा कि महाराणा प्रताप का जीवन संघर्षमय रहा है। हम सभी को उनके पद चिन्हों पर चलकर समाज में फैली कुरीतियों को दूर भागना चाहिए। उन्होंने कहा कि हम सभी लोगों को एकजुट होकर समाज को एक नई राह दिखानी चाहिए। साथ ही अपने पूर्वजों के आदर्शो पर चलना चाहिए। विशिष्ट अतिथि के रूप में आए प्रदेश अध्यक्ष अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा डा. मुकेश कुमार सिंह ने कहा कि महाराणा प्रताप जी ने गरीब जनता को उनका हक दिलाने का काम किया है।
उन्होंने कहा कि हम सभी एक नहीं होंगे तभी विकास होगा। महासभा के विश्वनाथ सेंगर ने कहा कि प्रदेश सरकार ने महाराणा जयंती पर अवकाश घोषित किया है वह सराहनीय है। क्षत्रिय महासभा के जिलाध्यक्ष रवींद्र सिंह कुशवाह ने मुख्य अतिथि को शाल उड़ाकर सम्मानित किया। इस मौके पर शिव सिंह जादौन, यदुनाथ सिंह कुशवाह, ओमकार सिंह, गजेंद्र सिंह, सतेंद्र सिंह तोमर, कृपाल सिंह, राजेंद्र सिंह चौहान, झल्लर सिंह, अमर सिंह सेंगर आदि मौजूद रहे।