{"_id":"5e6d1b168ebc3ea4ab211370","slug":"mafia-escaped-after-seeing-sdm-in-auraiya-auraiya-news-knp5503450119","type":"story","status":"publish","title_hn":"औरैया: एसडीएम को देख भागे अवैध माफिया, जेसीबी सीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
औरैया: एसडीएम को देख भागे अवैध माफिया, जेसीबी सीज
विज्ञापन
औरैया। अवैध रूप से खनन करने वालों के खिलाफ शनिवार को एसडीएम सदर ने अभियान चलाया। एसडीएम को देख नहर में खनन कर रहे माफिया मौके से भाग निकलने में कामयाब रहे। जबकि मौके से पकड़ी गई एक जेसीबी को सीज किया गया है। एसडीएम ने बताया कि अवैध रूप से खनन व अवैध रूप से कोई भी काम क्षेत्र में किसी भी दशा में नहीं होने दिया जाएगा।
शनिवार को सुबह लगभग 10 बजे अचानक एसडीएम सदर विजेता पुलिस फोर्स के साथ गांव पढ़ीन के समीप स्थित सेंगर नदी पर पहुंची। जहां उन्होंने नदी से हो रहे अवैध रूप से बालू खनन को देख मौके पर पहुंची। एसडीएम की गाड़ी आते देख वहां मौजूद खनन माफिया और ट्रैक्टर चालकों में हड़कंप मच गया।
एसडीएम जब तक मौके पर पहुंचती चालक ट्रैक्टर लेकर मौके से भाग निकले और खनन माफिया भी मौके से भाग निकलने में कामयाब रहे। मौके पर पहुंची एसडीएम ने जेसीबी को कोतवाली पहुंचाया और उसे सीज करने के निर्देश कोतवाली पुलिस को दिए।
विज्ञापन
कोतवाली पुलिस ने देर शाम बताया कि एसडीएम के निर्देश पर जेसीबी को सीज किया गया है। इधर एसडीएम सदर ने बताया कि पिछले कई दिनों से उन्हें सूचना मिल रही थी कि अवैध रूप से नहर में बालू खनन का काम हो रहा है।
जिसकी तहकीकात करने जब वह पहुंची तो सत्यता पाई। बताया कि अवैध रूप से क्षेत्र में कोई भी काम नहीं होने दिया जाएगा। अवैध रूप से काम करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।