फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Madan Mohan got the second place in the state at the exhibition of Apple plum

एप्पल बेर की प्रदर्शनी लगा मदन मोहन ने पाया प्रदेश में दूसरा स्थान

Fri, 04 Mar 2022 11:42 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 04 Mar 2022 11:42 PM IST
विज्ञापन
Madan Mohan got the second place in the state at the exhibition of Apple plum
फोटो 04 एयूआरपी -28 - प्रदर्शनी में रखे एप्पल बैर। संवाद - फोटो : AURAIYA
औरैया। लखनऊ स्थित राजभवन परिसर में आयोजित तीन दिवसीय प्रादेशिक फल, शाकभाजी एवं पुष्प प्रदर्शनी में अटसूू के किसान के बेर को प्रदेश में दूसरा स्थान मिला है। इस उपलब्धि पर प्रशासनिक अधिकारियों ने किसान के प्रयासों की सराहना की है।
विज्ञापन

अटसू के किसान मदन मोहन उपाध्याय ने उद्यान विभाग के सहयोग से फरवरी 2021 में एप्पल प्रजाति के बेर का बगीचा लगाया। महज एक वर्ष में पेड़ों पर फल आने लगे। लखनऊ के राजभवन परिसर में आयोजित तीन दिवसीय प्रादेशिक फल शाकभाजी एवं पुष्प प्रदर्शनी की चार फरवरी से शुरुआत हुई।
विज्ञापन

इसमें प्रदेश के विभिन्न जिलों के किसान हिस्सा ले रहे हैं। इसमें किसान मदन मोहन ने अपने बाग के बेरों की प्रदर्शनी लगाई। निर्णायक कमेटी ने इसका निरीक्षण किया। मदन मोहन के एप्पल प्रजाति के बेर को प्रदेश में द्वितीय स्थान दिया गया। सहायक उद्यान अधिकारी धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि एप्पल बेर रंगीन होती है। इसका स्वाद सेब की तरह होता है। आकार भी सामान्य प्रजाति के बेर से बड़ा होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बताया कि बाग को लगाए हुए एक वर्ष हुआ है। इसमें जैविक खाद का प्रयोग किया गया है। इसके फल स्वास्थ्य के लिए भी लाभप्रद होते हैं। मुख्य विकास अधिकारी अनिल कुमार सिंह ने कहा कि किसानों का रुझान पारंपरिक खेती छोड़कर व्यवसायिक खेती की तरफ बढ़ रहा है। इससे उनकी आर्थिक स्थिति बेहतर होगी और क्षेत्र में अपना नाम रोशन करेंगे। उन्होंने किसान मदन मोहन के प्रयासों की सराहना की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed