{"_id":"67e6eba6e02ddc67c30ac380","slug":"maa-durga-will-come-riding-on-an-elephant-auraiya-news-c-211-1-knj1003-124030-2025-03-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: हाथी पर सवार होकर आएंगी मां दुर्गा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: हाथी पर सवार होकर आएंगी मां दुर्गा
Sat, 29 Mar 2025 12:04 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
Updated Sat, 29 Mar 2025 12:04 AM IST
विज्ञापन
बिधूना कस्बा का प्राचीन दुर्गा मंदिर। संवाद
- फोटो : बिधूना कस्बा का प्राचीन दुर्गा मंदिर।
बिधूना। चैत्र नवरात्र अबकी 30 मार्च से शुरू हो रहे हैं। इस बार मां दुर्गा हाथी पर सवार होकर आएंगी। उनकी पूजा के लिए कलश की स्थापना का शुभ मुहूर्त सुबह 11:35 से दोपहर 1:32 बजे तक है।
इसके लिए सभी देवी मंदिरों में तैयारी लगभग पूरी कर ली गई हैं। दुर्गा मंदिर रूरूगंज में ज्वाला देवी मंदिर व कुदरकोट के अलोपा देवी मंदिर के साथ अन्य मंदिरों पर चैत्र नवरात्र को लेकर तैयारी अंतिम चरण में है।
देवी भक्तों ने माता की पूजा-अर्चना की तैयारियां शुरू कर दी हैं। प्राचीन दुर्गा मंदिर के पुजारी ओमप्रकाश तिवारी ने बताया कि हिंदू धर्म में चैत्र नवरात्र की पूजा का विशेष महत्व है। उन्होंने बताया कि 30 मार्च को प्रथम नवरात्र होगा। हाथी पर माता का आगमन अच्छी वर्षा का संकेत है। इसलिए इस बार चैत्र नवरात्र को सभी शुभ मान रहे हैं।
विज्ञापन
बताया कि हाथी को ज्ञान व समृद्धि का प्रतीक माना जाता है। इससे देश में सुख-समृद्धि भी आएगी। माता सात अप्रैल को हाथी पर ही प्रस्थान करेंगी।
उधर, बिधूना कोतवाली प्रभारी रवि श्रीवास्तव ने बताया कि नवरात्र के पर्व पर नौ दिन तक मंदिरों पर सुबह व शाम को आरती दौरान पुलिस तैनात रहेगी।
पुलिस के अनुसार नवरात्र में मंदिरों के आसपास लगे कैमरों से निगरानी रखी जाएगी। इसके लिए पुलिस पिकेट भी लगेगी। चीता मोबाइल व अन्य पुलिस टीमें भ्रमण करेंगी।