फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Lucknow won the first day of the volleyball competition.

Auraiya News: वॉलीबॉल प्रतियोगिता के पहले दिन लखनऊ ने मारी बाजी

Sat, 10 Jan 2026 11:19 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Sat, 10 Jan 2026 11:19 PM IST
विज्ञापन
Lucknow won the first day of the volleyball competition.
औरैया। शहर के तिलक स्टेडियम में शनिवार को दो दिवसीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता का शुभारंभ हो गया। पहले दिन आठ टीमों ने हिस्सा लिया। इसमें लखनऊ की टीम विजेता रही।
विज्ञापन

वहीं अन्य मुकाबलों में दिबियापुर व औरैया की टीम विजेता बनी। रविवार शाम फाइनल मुकाबले के साथ ही इस प्रतियोगिता का समापन होगा।
महाविद्यालय के तिलक क्लब की ओर से वॉलीबॉल टूर्नामेंट का आयोजन किया जा रहा है। स्टेडियम में शनिवार को भाजपा नेता संतोष शर्मा व मन्नू तोमर ने परिचय सत्र के साथ टूर्नामेंट का शुभारंभ किया। वहीं शारीरिक शिक्षा विभाग के प्रवक्ता विनय द्विवेदी की देखरेख में टीमों ने अपना प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

पहला मुकाबला बरौर व दिबियापुर के बीच हुआ। इसमें दिबियापुर की टीम विजयी रही। दूसरा मुकाबला औरैया व सिरसा के बीच हुआ, इसमें औरैया की टीम विजेता रही। तीसरा मुकाबला लखनऊ व लहार के बीच हुआ। इसमें लखनऊ की टीम विजयी रही। वहीं चौथा मुकाबला औरैया व कुठौंद के बीच हुआ। इसमें औरैया ने फिर से जीत दर्ज की।
विज्ञापन
विज्ञापन

शारीरिक शिक्षा विभाग के प्रवक्ता विनय द्विवेदी ने बताया कि रविवार की शाम फाइनल मुकाबला होगा। इसके बाद टूर्नामेंट में अव्वल आने वाली टीमों को सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed