{"_id":"5ab7d9bb4f1c1b690e8b686f","slug":"lord-rama-birth-with-music-celebration","type":"story","status":"publish","title_hn":"गाजे-बाजे के साथ निकली भगवान राम की शोभायात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गाजे-बाजे के साथ निकली भगवान राम की शोभायात्रा
अमर उजाला ब्यूरो औरैया
Updated Sun, 25 Mar 2018 10:47 PM IST
विज्ञापन
शोभा यात्रा में सैकड़ों भगवा ध्वज के साथ शामिल भारी भीड़।
- फोटो : amarujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
औरैया। रामनवमी के पावन पर्व पर जिले भर में श्रद्धालुओं ने जोशो खरोश से त्यौहार मनाया। इस मौके पर जिले भर के राम मंदिरों में भगवान राम का जन्म दिन मनाया गया। घंटा घड़ियाल की धुन के बीच बजे भए प्रगट कृपाला...भजन पर लोगों ने भगवान की अगवानी की। इस दौरान हिंदू जागरण मंच के बैनर तले शहर में भव्य शोभा यात्रा निकाली गई। जिसमें भारी संख्या में लोगों ने हिस्सा लिया। शोभा यात्रा में शामिल विभिन्न देवी देवताओं की झांकियों का लोगों ने भरपूर आनंद लिया।
विज्ञापन
शहर के नगर पालिका इंटर कॉलेज से शुुरू हुई भव्य शोभा यात्रा तहसील चौराहा होते हुए, सदर चौराहा, गुमटी मोहाल, बजरिया होते हुए संजय गेट पहुंची। इसके बाद शोभा यात्रा सुभाष चौक की तरफ बढ़ी। इस दौरान गुमटी मोहाल लेडीज मार्केट में गहोई समाज की ओर से पुष्प वर्षा कर शोभा यात्रा का जोरदार स्वागत किया गया। साथ ही जलपान की भी व्यवस्था की गई। इसके उपरांत शोभा यात्रा का स्वागत सुभाष चौक के पास अखिल भारतीय वैश्य एकता परिषद की ओर से किया गया।
विज्ञापन
इस मौके पर वैश्य एकता परिषद की ओर से वृंदावन के रासलीला कलाकारों के माध्यम से कृष्ण-राधा का मनमोहक नृत्य कार्यक्रम प्रस्तुत कराया गया। वहीं शीतल शर्बत की भी व्यवस्था की गई थी। इसके बाद शोभा यात्रा ब्रह्मनगर बर्फ फैक्ट्री से होते हुए ब्रह्मनगर पहुंची जहां श्रद्धालुओं ने फूल मालाएं पहनाकर स्वागत किया। इसके उपरांत शोभा यात्रा के रोडवेज बस स्टैंड पहुंचने पर मंगला पैलेस के पास जोरदार स्वागत किया गया।
विज्ञापन
यहां से शोभा यात्रा इटावा रोड स्थित श्रीजी पेट्रोल पंप पहुंची जहां श्रद्धालुओं ने फल व मिष्ठान वितरित कर शोभा यात्रा का स्वागत किया। यहां से शोभा यात्रा बनारसीदास मोहल्ला होते हुए सहकारी संघ पहुंची। जहां पर पछैंया समाज की ओर से शोभा यात्रा में शामिल श्रद्धालुओं का स्वागत किया गया। वहंी रामनवमी पर्व पर शहर के संकट मोचन मंदिर स्थित भगवान राम के मंदिर पर घंटा घड़ियाल की धुन के बीच भगवान राम का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। इसके अलावा जिले भर के मंदिरों में भगवान राम के जन्म दिन पर खूब उत्साह दिखाई दिया।
51 मीटर भगवा ध्वज शोभा यात्रा में रहा आकर्षण का केंद्र
औरैया। शोभा यात्रा में हिंदू जागरण मंच युवा वाहिनी की ओर से 51 मीटर का भगवा ध्वज लेकर युवा शामिल दिखाई दिए। ध्वज की चमक देख लोग खासे आकर्षित हुए। वहीं शोभा यात्रा में विभिन्न समाज की ओर से झांकियां सजाई गई। इसमें बंजारा समाज की ओर से गोर लाखा, सिक्ख समाज की ओर से गुरू गोविंद सिंह, क्षत्रिय समाज की ओर से महाराणा प्रताप, बेटियां फाउंडेशन की ओर से रानी लक्ष्मी बाई, श्री रामलीला कमेटी की ओर से शिव दरबार आदि झांकियां आकर्षण का प्रमुख केंद्र रहीं। इस मौके पर यात्रा प्रभारी विक्रांत दुबे, सह प्रभारी गौरव बाजपेई, जिलाध्यक्ष कपिल पांडेय, जिला महामंत्री श्रीकृष्ण दुबे, अर्पित दुबे, कृष्ण मोहन चतुर्वेदी, अरविंद दुबे आदि का विशेष सहयोग रहा।