{"_id":"60e88f818ebc3ec7f14f1f45","slug":"loot-with-salesman-auraiya-news-knp6392564132","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेल्समेन को पीटकर ठेका से नकदी व शराब लूटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेल्समेन को पीटकर ठेका से नकदी व शराब लूटी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ठेके के सेल्समैन को पीटकर नगदी व शराब लूटी
औरैया। कोतवाली क्षेत्र के गांव पातेपुर-लुहियापुर में गुरुवार शाम दबंगों ने देसी शराब के ठेके पर सेल्समैन के साथ मारपीट की। आरोप है कि नगदी समेत शराब के क्वार्टर भी लूट ले गए। वहीं पुलिस ने सेल्समैन पर महिलाओं से मारपीट करने की बात कही है।
गांव पातेपुर-लुहियापुर स्थित ठेके के सेल्समैन कमल सिंह ने बताया कि कुछ लोग बिना पैसे दिए ही शराब मांग रहे थे। न देने पर गाली-गलौज कर मारपीट शुरू कर दी। जिससे उसके चोटें आईं हैं। कोतवाली पहुंचकर पुलिस को जानकारी दी। इसके बाद भी पुलिस ने कार्रवाई नहीं की। इस पर पीड़ित ने एसपी से मामले की जांच कराकर दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है। सीओ सिटी सुरेंद्रनाथ ने बताया कि शिकायत करने वाला झूठा है। शिकायत कर्ता ने रात में महिलाओं के साथ गांव में मारपीट की। महिलाओं को अस्पताल भेजा गया है। महिलाओं की तहरीर पर मामला दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। (संवाद)