{"_id":"63d17facd7f91555a034b41d","slug":"loot-report-filed-against-couple-auraiya-news-knp74064222-2023-01-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: दंपती पर बंधक बनाकर लूट करने की रिपोर्ट दर्ज, जांच में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: दंपती पर बंधक बनाकर लूट करने की रिपोर्ट दर्ज, जांच में जुटी पुलिस
Thu, 26 Jan 2023 06:00 AM IST
कानपुर ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
Published by: कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 26 Jan 2023 06:00 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : सोशल मीडिया
औरैया जिले में कचहरी में अधिवक्ता के खिलाफ चल रहे मामलों में तारीख पर आई पीड़िता ने समझौता पत्र पर हस्ताक्षर न करने पर दंपती पर बंधक बनाकर लूट करने की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस को दिए शिकायती पत्र में पीड़िता ने गर्भस्थ शिशु को गिराने और मना करने पर जान से मारने के प्रयास का भी आरोप लगाया है। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की है।
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र निवासी एक पीड़िता ने सदर कोतवाली पुलिस को तहरीर दी। जिसमें बताया कि 23 जनवरी को वह भरण पोषण के मामले में न्यायालय पैरवी करने को आई थी। जहां कुछ जरूरी कागजों की फोटो कापी कराने न्यायालय से बाहर जा रही थी। तभी नगला चैन सुख निवासी अवनीश सिंह ने पकड़ लिया और अपने बस्ते पर ले आया।
विज्ञापन
जहां बस्ते पर पहले से ही अवनीश की पत्नी आरती बैठी थी। पीड़िता का आरोप है कि अवनीश ने कहा कि अपने पेट में पल रहे बच्चे को गिरा दो और मुकदमों में समझौता पत्र पर हस्ताक्षर कर दो। आरोप है कि आरती जबरदस्ती हस्ताक्षर करने के लिए दबाव बनाने लगी। मना करने पर अवनीश सिंह ने पेचकश से जानलेवा हमला कर दिया। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक रवि श्रीवास्तव ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर नामजद आरोपियों पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन