फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Lohri festival celebrated with enthusiasm in gurdwara

गुरुद्वारे में उत्साह से मनाया गया लोहड़ी पर्व

Wed, 14 Jan 2015 12:51 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, औरैया
ब्यूरो/अमर उजाला, औरैया Updated Wed, 14 Jan 2015 12:51 AM IST
विज्ञापन
Lohri festival celebrated with enthusiasm in gurdwara

सिख समुदाय के लोगों ने  मंगलवार को लोहड़ी पर्व धूमधाम से मनाया। इस मौके पर गुरुद्वारे में लोहड़ी सजाई गई। सभी ने मिल-जुलकर गीत गाए और नृत्य किया। बाद में मूंगफली, रेबड़ी, पट्टी प्रसाद के रुप में वितरित की गई।

विज्ञापन


श्रीगुरु सभा सिंह गुरुद्वारा कमेटी के तत्वाधान में महावीरगंज स्थित गुरुद्वारा में लोहड़ी का पर्व मनाया गया। सिख समुदाय के लोगों ने रोली, अबीर, गुलाल से लोहड़ी को सजाया। बाद में लोहड़ी को जलाकर उसके फेरे लेकर पूजा-अर्चना की। लोहड़ी पर्व में मौजूद सभी लोगों ने एक दूसरे से गिले सिकवे मिटाकर कार्यक्रम का आनंद लिया।
विज्ञापन

 
इस मौके पर महिला, पुरुष एवं बच्चों ने दुल्ला वट्टी वाला हो, शेरे शकर पाई हो तथा सुंदर मुंदरिए हो, तेरा कौन विचारा हो... आदि गीत गाकर त्योहार का मजा लिया। वहीं डीजे की धुन पर युवक व युवतियों ने जमकर नृत्य किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


गुरुद्वारा में यह दौर देर रात तक जारी रहा। बाद इसके रेबड़ी, पट्टी व मूंगफली का सभी को प्रसाद वितरित किया गया। लोहड़ी के संबंध में गुरुद्वारा कमेटी के सदस्य गुरुवचन सिंह ने बताया कि दुल्ला वट्टी रहीसो का पैसा लूटकर गरीब परिवार की बेटियों की शादियां किया करता था।


गरीबों के उत्साहवर्धन के लिए उसने लोहड़ी का पर्व मनाना शुरू किया। तब से लेकर आज तक हम लोग हर वर्ष लोहड़ी का पर्व मनाते हैं। कार्यक्रम में सुरजीत सिंह, गुरुचरन सिंह, गुरुमीत सिंह, जगदीप सिंह, हरमिंदर सिंह, गुरुमीत कौर, हरप्रीत कौर, साहिबा, गोल्डी, हैप्पी आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed