फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   lock down

जनपद पहुंचे 79 मजदूरों को किया गया क्वारंटीन

Mon, 27 Apr 2020 11:24 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 27 Apr 2020 11:24 PM IST
विज्ञापन
lock down
औरैया/बिधूना/अजीतमल। लॉकडाउन के चलते हरियाणा, पंजाब, हिमाचल आदि राज्यों में फंसे जिले के 79 मजदूर रविवार की रात औरैया पहुंचे। इसमें कुछ काम की तलाश में गए थे, कुछ इधर-उधर मेहनत मजदूरी कर परिवार का गुजर बसर करते थे। लॉकडाउन के बाद कामकाज ठप होने से फंस गए थे। जिले की सीमा अनंतराम टोल प्लाजा पर पहुंचे मजदूरों का स्वास्थ्य विभाग की टीम ने थर्मल स्क्रीनिंग की। इसके बाद तहसीलवार शेल्टर होम में 14 दिन के लिए क्वारंटीन किया गया। 14 दिन की अवधि बीतने के बाद ही सभी को घर भेजा जाएगा।
विज्ञापन

रविवार की रात विभिन्न राज्यों से पहुंचे 79 मजदूरों को उनके घरों के पास तीनों तहसीलों में बने शेल्टर होम में क्वारंटीन किया गया है। औरैया शहर में जालौन चौराहा के पास ईशा वाटिका में 12, बिधूना तहसील में 45 और अजीतमल तहसील क्षेत्र में बने शेल्टर होम में 22 लोगों को क्वारंटीन किया गया है। एसडीएम सदर विजेता ने बताया कि सभी को 14 दिन के लिए क्वारंटीन किया गया है। 14 दिन बाद उनकी दोबारा थर्मल स्क्रीनिंग की जाएगी। इसके बाद ही घर भेजा जाएगा।
विज्ञापन

ईशा वाटिका में क्वारंटीन किए गए आदेश कुमार माल्हेपुर गांव के रहने वाले हैं। उन्होंने बताया कि काम की तलाश में कालका (हिमाचल) गए थे। वहां पहुंचने पर लॉकडाउन होने से वह वहीं फंस गए। उनके पास पैसा भी खत्म हो गया था। प्रदेश सरकार ने उनकी सुनी, पर घर की ड्योढ़ी पर आकर घर के अंदर नहीं जाने दिया जा रहा। 14 दिन के लिए क्वारंटीन किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बिधूना तहसील के गांव मानी कोठी कुदरकोट निवासी रामकुमार हरियाणा में काम की तलाश में गए थे। वहां लॉकडाउन के चलते फंस गए थे। इस दौरान उसके चाचा का निधन हो गया है, वह अंतिम संस्कार में भी नहीं शामिल हो सके। शेल्टर होम में क्वारंटीन हैं। घर जाने की इजाजत अधिकारियों ने नहीं दी है। घर पहुंचने के बाद ही पूरी तरह आराम मिलेगा।
बिधूना में क्वारंटीन किए गए अखिलेश ने बताया कि वह अमृतसर में रेहड़ी चलाकर परिवार चलाता है। परिवार में उसकी पत्नी प्रीती और पुत्र अंश है। अमृतसर में उसे शेल्टर होम में क्वारंटीन किया गया था। वहां से उसे यहां भेजा गया। यहां भी क्वारंटीन किया गया है। अब तो 14 दिन बाद दोबारा जांच के बाद ही घर जाने को मिलेगा। तब तक घर परिवार से दूर रहना है।

बिधूना के कुदरकोट निवासी रमेश पुत्र मातादीन की पत्नी ऊषा ने बताया कि उसके पति गुरग्राम में कपड़ा फैक्ट्री में काम करते हैं। लॉकडाउन के चलते वह वहां घर में कैद थे। हालात खराब होने पर वह वहां से पति, दो पुत्री ज्योति, पूजा और पुत्र राहुल को लेकर चली थे। कोशीकला में बस मिली, जिससे वह यहां पहुंची। घर न पहुंचने का मलाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed