फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   lock down

हॉटस्पॉट क्षेत्रवासियों को राहत की आस, सख्ती बरकरार

Sun, 26 Apr 2020 10:12 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 26 Apr 2020 10:12 PM IST
विज्ञापन
lock down
औरैया। हॉटस्पॉट घोषित क्षेत्रों में रहने वालों के जांच के लिए भेजे गए सैंपल की रिपोर्ट निगेटिव आने से इलाकाई लोगों व जिला प्रशासन ने राहत की सांस ली है। लेकिन हॉटस्पॉट क्षेत्रों में सख्ती बरकरार है। सीसीटीवी कैमरों के साथ ही ड्रोन कैमरों से नजर रखी जा रही है। जिले की सीमाओं पर तैनात पुलिस कर्मियों को ईमानदारी से ड्यूटी करने के निर्देश जारी किए गए हैं। साथ ही क्षेत्र को सैनिटाइज कराने का भी कार्य हो रहा है।
विज्ञापन

तब्लीगी जमात के सदस्यों के मिलने व उनकी पॉजिटिव रिपोर्ट आने के बाद सबसे पहले खानपुर कस्बा और बाद में मोहल्ला दयालपुर, सदर तहसील के मस्जिद के आसपास का क्षेत्र, हालेपुर गांव व दिबियापुर को हॉटस्पॉट क्षेत्र घोषित किया गया था।
विज्ञापन

इन क्षेत्रों से मिले कोरोना पॉजिटिव के परिजनों व संपर्क में रहने वालों समेत बड़ी संख्या में लोगों की जांच के लिए सैंपल भेजे गए थे। इनकी रिपोर्ट निगेटिव आने पर हॉटस्पॉट क्षेत्रों के निवासियों के साथ जिला प्रशासन ने भी राहत की सांस ली है। कस्बा खानपुर और दयालपुर में 14 अप्रैल के बाद से कोई केस नहीं मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएम अभिषेक सिंह ने बताया कि कोरोना संक्रमण के मामले में किसी तरह की लापरवाही न बरतने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही चेतावनी भी दी गई है कि लापरवाही किसी भी सूरत में सहन नहीं होगी। हॉटस्पॉट क्षेत्रों में सीसीटीवी और ड्रोन कैमरे से निगाह रखी जा रही है। पूरी तरह से राहत मिलने पर क्रमवार तरीके से लॉकडाउन में छूट दी जाएगी। वहीं, कोरोना के नोडल अफसर डॉ. शिशिर पुरी ने बताया कि निर्धारित समय पूरा होने पर हॉटस्पॉट क्षेत्रों को ऑरेंज जोन में शामिल किया जाएगा।
खानपुर कस्बे के बाद मोहल्ला दयालपुर को हॉटस्पॉट घोषित किया गया था। यहां चार लोगों की कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट मिली थी। 14 अप्रैल के बाद यहां कोई नया केस नहीं मिला है। मोहल्ले में पुलिस व पीएसी तैनात है। सीमाओं पर ज्यादा सख्ती बरती जा रही है। रविवार को दोपहर तकरीबन एक बजे पालिका की ओर से मोहल्ले को सैनिटाइज करने का काम किया गया।

चार तब्लीगी जमातियों के पॉजिटिव रिपोर्ट आने के बाद खानपुर कस्बे को हॉटस्पॉट घोषित किया गया था। यहां चार अप्रैल को चार केस एक साथ मिले थे। रविवार की दोपहर लगभग 2:10 बजे खानपुर जाने वाले मार्ग पर पुलिसकर्मी ड्यूटी करते दिखे। इस दौरान कुछ लोग सीमा लांघकर कस्बे में आने की कोशिश करते देखे गए। लेकिन पुलिस कर्मियों ने उन्हें लौटा दिया। वहीं, लोगों को बिना वजह घरों से न निकलने की सलाह दी जा रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed