{"_id":"5ea1dc908ebc3e90784e45fd","slug":"lock-down-auraiya-news-knp5567128113","type":"story","status":"publish","title_hn":"थोक सब्जी मंडी में सोशल डिस्टेंस की धज्जियां उड़ रहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
थोक सब्जी मंडी में सोशल डिस्टेंस की धज्जियां उड़ रहीं
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
औरैया। शहर की गल्ला मंडी में रात 12 बजे से तड़के चार बजे तक लग रही थोक सब्जी मंडी में रोजाना भारी भीड़ उमड़ रही है। भीड़ की वजह से यहां सोशल डिस्टेंस की धज्जियां उड़ रही हैं। यही नहीं मंडी में आने वाले ज्यादातर लोग मास्क का भी इस्तेमाल नहीं करते नजर आ रहे हैं।
थोक सब्जी मंडी के संचालन के लिए जिला प्रशासन ने रात 12 बजे से सुबह 4 बजे तक का समय निर्धारित कर रखा है। प्रशासन का निर्देश था कि मंडी में सोशल डिस्टेंस का हर हाल में पालन किया जाए। साथ ही यहां आने वाले मास्क का इस्तेमाल करें। लेकिन मंडी में लॉकडाउन के सारे नियमों की अनदेखी की जा रही है। सब्जी की खरीदारी करने वाले एक-दूसरे से सटकर खड़े रहते हैं।
ऐसे में सोशल डिस्टेंस की धज्जियां उड़ रही है। यही नहीं अधिकांश लोग बिना मास्क लगाए आ रहे हैं। गुरुवार को भोर में थोक सब्जी मंडी में खरीदारों की भारी भीड़ रही। लोगों में सोशल डिस्टेंस को लेकर कोई भी जागरूकता नहीं दिखाई दी।
विज्ञापन
उधर, मंडी सचिव राजेश यादव का कहना है कि थोक सब्जी मंडी संचालन के दौरान सोशल डिस्टेंस का पालन करने व मास्क लगाने के निर्देश दिए जा चुके हैं। निर्देशों की अनदेखी करने वालों पर सख्ती की जाएगी। निर्देशों का शत-प्रतिशत पालन कराया जाएगा।