फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   lock down

सील किए गए क्षेत्र में सब्जी और दूध की होम डिलीवरी शुरू

Wed, 22 Apr 2020 11:39 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 22 Apr 2020 11:39 PM IST
विज्ञापन
lock down
दिबियापुर (औरैया)। दो और कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद हॉटस्पॉट घोषित किए गए जमुहां ग्राम पंचायत के कृष्णानगर मोहल्ले में बुधवार को सख्ती रही। लोगों के घरों से बाहर निकलने पर पाबंदी रही। मेडिकल स्टोर तक बंद रहे। लोगों को होम डिलीवरी से जरूरत का सामान पहुंचाया गया। वैन से सब्जी व दूध पहुंचाया गया। पानी के कंटेनरों की भी होम डिलीवरी कराई गई। वहीं, एसडीएम औरैया विजेता ने क्षेत्र का निरीक्षण कर संबंधित अफसरों को लॉकडाउन का कड़ाई से पालन कराने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

दो और कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद जिला प्रशासन ने सख्त रुख अख्तियार कर लिया है। हॉटस्पॉट घोषित कृष्णानगर मोहल्ले में सुबह से ही सख्ती रही। तैनात पुलिसकर्मी कड़ी निगरानी कर रहे हैं।
विज्ञापन

लोगों को घरों से निकलने नहीं दे रहे हैं। मारुति वैन के माध्यम से सब्जियों की होम डिलीवरी हुई। दूधियों के दूध बांटने पर रोक लगा दी गई है। पैकेट वाले दूध की होम डिलीवरी कराई गई। पानी के कंटेनरों की भी होम डिलीवरी होती रही। जानकारी मिली है कि क्षेत्र के चिंह्ति सब्जी विक्रेताओं का मेडिकल परीक्षण कराने के बाद ही उन्हें सब्जी बेचने की अनुमति दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

दिबियापुर थाना प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार शुक्ला के मुताबिक 5 सब्जी विक्रेताओं, 2 दूध विक्रेताओं, 3 फल विक्रेताओं को होम डिलीवरी के लिए पास जारी किए जा रहे हैं। मेडिकल स्टोरों के खुलने पर भी पाबंदी है। राशन एवं दवाओं के लिए दिबियापुर के चिंह्ति दुकानदारों को होम डिलीवरी के लिए कहा गया है।
उधर, एसडीएम विजेता ने जमुहां ग्राम पंचायत के प्रधान के पति मेघनाद सिंह यादव के साथ क्षेत्र का निरीक्षण किया। इंदिरानगर वार्ड में उस घर को भी देखा, जिसमें कृष्णा नगर निवासी कोरोना संक्रमित महिला लगभग एक सप्ताह पहले गई थी। घरों में पेयजल के कंटेनर आपूर्ति करने वाले एक लोडर के चालक को रोककर सैनिटाइज प्रक्रिया के बारे में जानकारी ली। साथ ही कंटेनरों को विधिवत सैनिटाइज करने के लिए निर्देशित किया।
दिबियापुर के हॉटस्पॉट क्षेत्र में स्थित तीन बैंकों की शाखाओं को बंद कर दिया गया। डीएम के निर्देश पर एलडीएम ने बैंक के शाखा प्रबंधकों को इस संबंध में पत्र भी जारी कर दिया है।

हॉटस्पॉट घोषित क्षेत्र के एक किमी की परिधि में बैंक आफ बड़ौदा दिबियापुर, स्टेट बैंक आफ इंडिया एनटीपीसी, सेंट्रल बैंक आफ इंडिया एनटीपीसी की शाखाएं हैं। बुधवार को सुबह इन बैंकों के कर्मचारियों ने फफूंद चौराहे पर लगी बेरिकेडिंग पार कर बैंक जाने का प्रयास किया तो पुलिस कर्मियों ने उन्हें रोक दिया। बाद में एलडीएम औरैया ने डीएम के आदेश पर तीनों बैंकों की शाखाएं बंद करने का आदेश जारी किया। हालांकि बैंकों के अधिकारियों ने बताया कि संबंधित बैंकों के ग्राहक सेवा केंद्र पर 10 हजार रुपये तक की जमा निकासी कर सकते हैं। बड़ी धनराशि के लिए औरैया स्थित शाखा में जा सकते हैं। वहीं, सीओ सुरेंद्र नाथ ने बताया कि हॉटस्पॉट क्षेत्र में आवाजाही रोकने के लिए बैंक शाखाएं बंद करने की अनुशंसा की गई थी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed