फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   lock down

हॉटस्पॉट क्षेत्रों का भ्रमण कर लोगों से घरों में रहने की अपील की

Wed, 22 Apr 2020 11:24 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 22 Apr 2020 11:24 PM IST
विज्ञापन
lock down
औरैया। जिले में कोरोना पॉजिटिव के 12 केस मिलने के बाद पुलिस प्रशासन सख्त हो गया है। बुधवार को एसपी व एएसपी ने हॉटस्पॉट क्षेत्रों का भ्रमण किया। इस दौरान लोगों को चेतावनी दी कि लॉकडाउन का उल्लंघन करने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। वहीं, बिना पास के सड़कों पर फर्राटा भर रहे वाहन चालकों को रोककर कड़ी फटकार लगाई। साथ ही बिना वजह से घर से न निकलने की नसीहत दी।
विज्ञापन

बुधवार को सुबह कस्बा बिधूना पहुंची एसपी सुनीति ने सीओ मुकेश प्रताप सिंह के साथ कस्बे का भ्रमण किया। इस दौरान एसपी ने लोगों से घरों से न निकलने की अपील की।
विज्ञापन

एसपी ने हॉटस्पॉट घोषित दिबियापुर क्षेत्र के मोहल्ला कृष्णानगर का भी भ्रमण कर लोगों से घरों के अंदर रहने की अपील की। यहां से एसपी अजीतमल क्षेत्र के हॉटस्पॉट गांव हालेपुर पहुंची। यहां पर भी उन्होंने लोगों से घरों से बाहर न आने के अलावा छतों पर भी न निकलने को कहा। कहा कि वह ड्रोन कैमरों से सभी हॉटस्पॉट घोषित क्षेत्रों का निरीक्षण करा रहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, एएसपी कमलेश दीक्षित ने सुबह लगभग साढ़े सात बजे औरैया जिले की सीमा पर स्थित देवकली चौकी पहुंचकर उधर से गुजर रहे लोगों को लॉकडाउन का पाठ पढ़ाया। इस दौरान एएसपी ने बिना पास के औरैया जिले से जालौन जिले में जाने वाले व जालौन जिले से औरैया की सीमा के अंदर आने वाले लोगों को सख्ती से लौटाया।

इसके बाद उन्होंने हॉटस्पॉट घोषित कसबा खानपुर, दयालपुर व तहसील वाली मस्जिद आदि क्षेत्रों का भ्रमण कर मौजूद पुलिस कर्मियों से नियमों का पालन कराने में कोई कोताही न बरतने की हिदायत दी। सुभाष चौक पर पहुंचकर बिना मास्क व हेलमेट के निकल रहे लोगों को फटकार लगाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed