फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Load increased due to heat, 55 transformers blew up in 18 days

Auraiya News: गर्मी से बढ़ा लोड, 18 दिन में फुंके 55 ट्रांसफार्मर

Tue, 20 May 2025 12:06 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Tue, 20 May 2025 12:06 AM IST
विज्ञापन
Load increased due to heat, 55 transformers blew up in 18 days
बिधूना (औरैया)। आसमान से आग बरस रही है। तपिश बढ़ने से बिजली की खपत बढ़ गई है। सब स्टेशन से लेकर क्षेत्र के सभी ट्रांसफार्मर ओवरलोड के चलते धड़ाधड़ फुंक रहे हैं। एक मई से अब तक 18 दिन में 55 ट्रांसफार्मर फुंक चुके हैं।
विज्ञापन

लगातार बढ़ रहे तापमान के कारण क्षेत्र में रोज तीन से चार ट्रांसफार्मर फुंक रहे हैं। पिछले अप्रैल माह में 104 तो मई में 18 दिनों के अंतराल में 55 ट्रांसफार्मर फुंके हैं। फाल्ट और ट्रिपिंग से कुछ क्षेत्रों में चंद घंटे भी बिजली मिलना मुश्किल हो रहा है। हर दिन बिधूना वर्कशॉप पर फुंके ट्रांसफार्मर रिपेयरिंग के लिए आ रहे हैं।
विज्ञापन

ट्रांसफार्मर फुंकने के बाद बदलने में एक से दो दिन लग रहे हैं। कुछ जगहों पर तो फोन करने के बाद भी कई दिन बीतने पर ट्रांसफार्मर नहीं बदले जा रहे हैं। लगातार ट्रिपिंग से बिजली आपूर्ति लड़खड़ा रही है। इससे कुटीर उद्योग के साथ किसानों के कृषि पर अधिक असर पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बिधूना वर्कशॉप के जेई अखिलेश कुमार ने बताया कि अप्रैल के बाद लोड बढ़ गया है। ट्रांसफार्मर खराब होने पर उपकेंद्र के जेई की रिपोर्ट आती है। उसके बाद ही वर्कशॉप से ट्रांसफार्मर दिए जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed