{"_id":"6117e2248ebc3e4fe1430d88","slug":"listen-complains-in-smadhan-diwas-auraiya-news-knp6462364118","type":"story","status":"publish","title_hn":"समाधान दिवस में पुलिस अधिकारियों ने सुनी शिकायतें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
समाधान दिवस में पुलिस अधिकारियों ने सुनी शिकायतें
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
औरैया। शनिवार को आयोजित समाधान दिवस में अधिकारियों ने फरियादियों की शिकायतें सुनीं। उन्होंने कहा कि पीड़ितों को कार्यालय के चक्कर न लगाने पड़ें।
अजीतमल कोतवाली में एसपी अपर्णा गौतम ने फरियादियों की शिकायतें सुनी। उन्होंने कहा कि सभी अधिकारी पीड़ितों की समस्याओं को सुनें और उनका समय से निस्तारण कराएं। छह शिकायतों में तीन का मौके पर निस्तारण किया गया। अपर पुलिस अधीक्षक शिष्य पाल मौजूद रहे।
सदर कोतवाली में सीओ सिटी सुरेंद्र नाथ यादव, एसडीएम सदर रमेश चंद्र यादव व कोतवाली प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार पांडेय ने शिकायतें सुनीं। सात शिकायती पत्र आए। इनमें से चार पुलिस विभाग व तीन राजस्व विभाग से संबंधित थे।
सभी शिकायती को समय से निस्तारित कराने के निर्देश दिए गए। बिधूना में तहसीलदार करम सिंह व कोतवाली प्रभारी निरीक्षक शशांक राजपूत ने शिकायतें सुनीं। भूमि से संबंधित नौ शिकायती पत्र आए। संबंधित लेखपाल को मामले को निस्तारित कराने के निर्देश दिए। इसके अलावा अछल्दा, बेला, फफूंद, दिबियापुर में पुलिस अधिकारियों ने फरियादियों की शिकायतें सुनीं।