फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   List of hand pumps Water Corporation had not Ribor

जल निगम ने नहीं दी रिबोर हैंडपंपों की सूची

Mon, 23 May 2016 11:47 PM IST
Auraiya, Uttar pradesh, India
Auraiya, Uttar pradesh, India Updated Mon, 23 May 2016 11:47 PM IST
विज्ञापन
List of hand pumps Water Corporation had not Ribor
सूख्‍ाे हैंडपंप - फोटो : अमर उजाला
तीन माह बाद भी जल निगम ने पालिका को नगर में ठीक कराए हैंडपंपों का डिटेल नहीं सौंपा है। इससे नगर में सही और खराब हैंडपंपों का आंकलन नहीं हो पा रहा है। पालिका ने जल निगम के अधिकारियों से कई बार प्रगति रिपोर्ट की सूची मांगी, लेकिन जल निगम इस ओर कोई ध्यान नहीं दे रहा है।
विज्ञापन


पालिका परिक्षेत्र में भीषण गर्मी के चलते भूगर्भ जलस्तर गिर जाने से दर्जनों हैंडपंप पानी छोड़ गए हैं। ऐसे में रीबोर की हालत में पहुंच चुके हैंडपंपों को ठीक कराने के लिए पालिका ने जल निगम को सूची सौंपी थी। सूची मिलने के बाद जल निगम के अधिकारियों ने तीन दर्जन से अधिक हैंडपंप ठीक कराने का दावा किया। लेकिन वह कौन से हैंडपंप हैं इसकी सूची पालिका को उपलब्ध नहीं कराई। इससे यह पता लगा पाना मुश्किल है कि सूची में दर्ज कौन से हैंडपंप रीबोर किए जा चुके हैं।
विज्ञापन


ऐसे में जल निगम के अधिकारियों की कार्यशैली से पालिका प्रशासन नाराज है। मामले में डीएम ने जल निगम के अफसरों की क्लास लगाई। इसके बाद भी उनका रवैया नहीं सुधर रहा है। पालिका की अधिशाषी अधिकारी राधा तिवारी ने बताया कि शहरी क्षेत्र में रीबोर की हालत में दर्ज किए गए आठ दर्जन हैंडपंपाें की सूची जल निगम को दी जा चुकी है। इसके बावजूद उस सूची में शामिल कितने हैंडपंप रीबोर किए गए हैं। इसकी पालिका प्रशासन के पास कोई जानकारी नहीं है। मामले में कई बार जल निगम के अधिकारियों को सूचना देने के लिए कहा गया। लेकिन आज तक ठकी कराए हैंडपंपों की सूची मुहैया नहीं कराई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed