{"_id":"59120fdf4f1c1bb737851df4","slug":"lightning-struck-the-city","type":"story","status":"publish","title_hn":"आंधी से गुल हुई शहर की बिजली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आंधी से गुल हुई शहर की बिजली
अमर उजाला, औरैया
Updated Wed, 10 May 2017 12:22 AM IST
विज्ञापन
खराब हुई वीसीबी मशीनों को ठीक करते कर्मचारी।
- फोटो : amar ujala
तेज आंधी व पानी के चलते सोमवार रात को ठप हुई बिजली आपूर्ति आठ घंटे बाद बहाल हो सकी। पिछले कई दिनों से क्षेत्र में बिजली की समस्या बरकरार है। इसके चलते पेयजल का भी गंभीर संकट बना हुआ है। सोमवार की शाम हवा के चलने पर शहर की बिजली बंद कर दी गई थी। वहीं देर रात धूल भरी आंधी के बाद हुई बारिश में बिजली आपूर्ति को पूरी तरह से चौपट कर दिया। इससे रात लगभग 11 बजे बंद हुई बिजली सुबह 7 बजे आई। इसके बाद भी बिजली की आंख मिचौली जारी रही।
अहम बात यह है कि पिछले कई दिनों से शहर में बिजली आपूर्ति लड़खड़ाई चल रही थी। सोमवार को आंधी ने इस समस्या को और बढ़ा दिया। बिजली अधिकारियों ने मंगलवार सुबह से ही टेस्टिंग डिवीजन के इंजीनियरों को बुलाकर मशीनों की मरम्मत कराने के लिए आपूर्ति काट दी। जेई एसके मौर्या ने बताया कि देवकली स्थित 33 हजार केवी की लाइन में फाल्ट आ जाने के कारण आपूर्ति नहीं हो सकी थी। पानी गिरने के कारण लाइन पर काम भी नहीं हो सकता था। इससे उपभोक्ताओं को रात 11 बजे से दिक्कत झेलनी पड़ी है। हालांकि अब लाइन के फाल्ट को ठीक कर आपूर्ति बहाल कर ली गई है।