फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Life in danger, 1723 vehicles filling without fitness

खतरे में जान, बिना फिटनेस फर्राटा भर रहे 1723 वाहन

Wed, 26 Jan 2022 12:15 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 26 Jan 2022 12:15 AM IST
विज्ञापन
Life in danger, 1723 vehicles filling without fitness
औरैया। जिले की सड़कों पर बिना फिटनेस के फर्राटा भर रहे वाहन लोगों के लिए खतरा बने हुए हैं। विभाग अभी तक इनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं कर पाया है। सड़क हादसे होने या फिर चेकिंग में पकड़े जाने पर जब वाहनों की हकीकत पता चलती है तो विभाग भी कागजी कार्रवाई कर खानापूरी करने में जुट जाते हैं।
विज्ञापन

परिवहन विभाग के आंकड़ों पर नजर डालें तो एआरटीओ कार्यालय में करीब दो लाख वाहनों का पंजीकरण है। जिसमें नौ हजार के करीब व्यवसायिक वाहन पंजीकृत हैं। इसमें से 1723 वाहन बिना फिटनेस के सड़कों पर दौड़ रहे हैं। इन वाहन संचालकों को कई बार विभाग नोटिस जारी कर करने की बात कह रहा है। मगर विभाग द्वारा चलाए गए अभियान और जारी की गई नोटिस के बाद भी यह संख्या जस की तस बनी हुई है।
विज्ञापन

इनमें कई तरह के वाहन ऐसे हैं जो लोगों की जान खतरे में डाल कर सवारियां ढोने में लगे हैं। शहर में बच्चों को ई-रिक्शे आटो चलाना मना है बावजूद इसके संचालन किया जा रहा है। बिना हेड लाइट के ई-रिक्शा को दौड़ाए जा रहे हैं। दिन में तो दिक्कत नहीं होती लेकिन रात में स्थिति गंभीर हो जाती है। बच्चे जो पढ़ाई की उम्र में रिक्शा चला रहे हैं, अक्सर ही दुर्घटना का कारण बन रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

शहर में बंद नहीं हो रही डग्गामारी
जगह-जगह चेकिंग होने के बाद भी शहर में डग्गामारी जारी है। चौराहों पर सवारियों को वाहनों में ठूंस दिया जाता है और चौराहे से गुजरने के बाद फिर से सवारियां लटका दी जाती हैं। आलम यह है कि पायदान कटवाने के बाद भी टेंपो के पीछे सवारियां लटकती हैं। रोडवेज बसों में भी फॉग लाइट की दरकार है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed