फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   lekhpal,hadtaal,auraiya news

धरने पर बैठे लेखपालों को समझाने पहुंचे अधिकारी, नहीं बनी बात

Sat, 08 Jan 2022 12:45 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 08 Jan 2022 12:45 AM IST
विज्ञापन
lekhpal,hadtaal,auraiya news
बिधूना। चार दिनों से हड़ताल पर चल रहे लेखपालों से अफसरों की हुई वार्ता विफल रही। लेखपाल कार्रवाई की मांग पर अड़े रहे। कहा, जब तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होगी तब तक हड़ताल जारी रहेगी। लेखपालों की हड़ताल से विभागीय कार्य प्रभावित हैं और तहसील आने वालों को भी परेशानी उठानी पड़ रही है।
विज्ञापन

रजुआमऊ में जमीन की पैमाइश करने गए राजस्व निरीक्षक कृष्णकांत के साथ अछल्दा ब्लाक प्रमुख और उनके साथियों ने सोमवार को मारपीट की थी। इस मामले में अछल्दा थाने में रिपोर्ट भी दर्ज है। तहसील बिधूना के लेखपाल संघ आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर हैं।
विज्ञापन

शुक्रवार को चौथे दिन भी हड़ताल जारी रही। लेखपालों की हड़ताल से हो रही परेशानी को देखते हुए दोपहर में एसडीएम लवगीत कौर और सीओ महेंद्र प्रताप सिंह टीम के साथ तहसील परिसर में धरनास्थल पर पहुंचे। लेखपालों से हड़ताल खत्म करने की बात कही, लेकिन लेखपालों ने गिरफ्तारी न होने तक हड़ताल पर रहने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन

लेखपाल संघ बिधूना के अध्यक्ष योगेश कुमार शाक्य व महामंत्री प्रतिभा लक्ष्मी जादौन ने बताया कि घटना पुलिस की मौजूदगी में हुई है। इसके बाद भी कार्रवाई नहीं की जा रही है, आरोपी खुलेआम घूम रहे हैं। न्याय न मिलने तक ऐसे ही हड़ताल पर रहेंगे। बात न बनने पर अधिकारी लौट गए और लेखपाल हड़ताल पर बैठे रहे। इससे शुक्रवार को भी तहसील आने वाले वादकारियों को परेशानी उठानी पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed