{"_id":"68dc1997142f4e6df7053b9a","slug":"legal-rights-explained-in-legal-literacy-camp-auraiya-news-c-211-1-aur1008-132364-2025-09-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: विधिक साक्षरता शिविर में बताए कानूनी अधिकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: विधिक साक्षरता शिविर में बताए कानूनी अधिकार
Tue, 30 Sep 2025 11:25 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
Updated Tue, 30 Sep 2025 11:25 PM IST
विज्ञापन
फोटो-30एयूआरपी 19 जागरूकता शिविर में मौजूद महिलाएं। स्रोत: कर्मी
अजीतमल। सीएचसी में मंगलवार को आयोजित विधिक जागरूकता शिविर में लोगों को जागरूक किया गया और कानूनी अधिकार भी बताए।
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष जिला जज मयंक चौहान व अपर जिला जज महेश कुमार के निर्देशन में लगे शिविर में पीएलवी अनिल कुमार गुप्ता ने स्थायी लोक अदालत व राष्ट्रीय लोक अदालत के बारे में जानकारी दी। उन्होंने आपस के मामलों को मिल-बैठकर सुलह समझौते के आधार पर निपटाने को कहा।
पीएलवी गोविंद राजपूत ने बच्चों में मोबाइल व टीवी के दुष्प्रभाव के बारे में जानकारी दी। सीएचसी अधीक्षक डॉ. अशोक राय द्वारा पीसीपीएनडीटी व सर्वाइकल कैंसर के बारे में जानकारी दी। डॉ. मनीष पुरवार ने स्वास्थ्य संबंधित जानकारियां दीं। इस अवसर पर मिशन शक्ति से संबंधित पत्रक बांटे गए। शिविर में यासमीन, अमित बघेल, प्रवीण कुमार, बृजेंद्र त्रिपाठी व सुनीता के अलावा एएनएम व आशा बहुओं ने भाग लिया। (संवाद)