फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Learn the tricks of self-defense and use them on time

Auraiya News: आत्मरक्षा के गुर सीखकर समय पर उपयोग करें छात्राएं

Wed, 31 May 2023 11:39 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 31 May 2023 11:39 PM IST
विज्ञापन
Learn the tricks of self-defense and use them on time
दिबियापुर। कन्हई का पुर्वा स्थित राजकीय पाॅलिटेक्निक कॉलेज में सेल्फ डिफेंस (आत्मरक्षा) के प्रशिक्षणार्थियों को प्रमाणपत्र वितरित किए गए। मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद जिलाधिकारी प्रकाश चंद्र श्रीवास्तव ने अंतिम वर्ष में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं को निशुल्क टैबलेट भी वितरित किए। उन्होंने सेल्फ डिफेंस के गुर सीखकर समय पर उपयोग करने के लिए छात्राओं को प्रेरित किया।
विज्ञापन

जिलाधिकारी प्रकाश चंद्र श्रीवास्तव ने कहा कि छात्राओं को सेल्फ डिफेंस के गुर अवश्य सीखने चाहिए। ताकि समय पर काम आ सकें। पालीटेक्निक कालेज प्रधानाचार्य मुकेश जैन ने बताया कि स्वयंसेवी संस्था द्वारा एक मई से लेकर चार मई तक छात्राओं को सेल्फ डिफेंस मार्शल आर्ट के लिए प्रशिक्षण दिया गया था। यहां अंतिम वर्ष मे अध्ययनरत छात्र छात्राओं को निशुल्क टेबलेट का भी वितरण किया गया।
विज्ञापन

प्रधानाचार्य मुकेश जैन ने मुख्य अतिथि का बुके एवं प्रतीक चिन्ह देकर स्वागत किया। विनय गोपाल श्रीवास्तव, भारती गुप्ता, लवी कौशल अग्रवाल, अनुज चतुर्वेदी, शुभम गुप्ता, पंकज सिंह, विशंभर दयाल, योगेश कुमार, अनुज कुमार, अवनीश कुमार, अभिषेक कुमार, संजय कुमार, इंद्रजीत, अर्पिता भारती, अनुराग जादौन, शिली अग्रवाल मौजूद रहे। इधर, केंजरी रेलवे क्राॅसिंग पर स्थित एसआर प्राइवेट आईटीआई कालेज में दिबियापुर के नगर पंचायत चेयरमैन राघव मिश्रा ने प्रशिक्षणार्थियों को निशुल्क टैबलेट का वितरण किया। संस्था के प्रबंधक डा.अवनीश दुबे ने बताया कि युवा तकनीकी सशक्तिकरण के लिए निशुल्क टैबलेट वितरित किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed