{"_id":"57b0b7264f1c1b5d496eb1a6","slug":"landed-after-shutdown-current-five-killed","type":"story","status":"publish","title_hn":"शट डाउन के बाद भी उतरा करंट, पांच की मौत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शट डाउन के बाद भी उतरा करंट, पांच की मौत
Auraiya, Uttar pradesh, India
Updated Sun, 14 Aug 2016 11:53 PM IST
विज्ञापन
Power cut leads 21 die in Hyderabad govt hospital as staff blame
- फोटो : demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शट डाउन लेकर टूटी एचटी लाइन हटाने के दौरान ही फिर से सप्लाई शुरू हो गई। इससे करंट की चपेट में आने से लाइन मैन समेत पांच लोगों की मौत हो गई। देर शाम हुई घटना से गांव में कोहराम मच गया। मृतकों में एक पिता व उसके दो बेटे भी शामिल हैं। घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने लहरापुर मार्ग पर जाम लगा दिया है। घटना के एक घंटे बाद पुलिस मौके पर पहुंची। ग्रामीण डीएम को बुलाने और मुख्यमंत्री से बात कराने को लेकर अड़े हैं।
डीएम के गोद लिए गांव लक्षियामऊ में रविवार शाम 5:30 बजे लहरापुर मार्ग पर एचटी लाइन टूटकर गिर पड़ी। जिसकी सूचना ग्रामीणों ने लाइनमैन गुड्डू को दी। लाइनमैन ने असेनी पावरहाउस से शट डाउन लिया। शट डाउन लेकर लाइनमैन गुड्डू (29) पुत्र ओमप्रकाश लाइन ठीक कर रहा था। इसी दौरान तार को हटाने के लिए उसने ग्रामीणों का भी सहारा लिया। जिस पर बृजेश (38) पुत्र बलराम प्रजापति व उसके दो बेटे श्यामू (18) व शिवम (12) के अलावा ग्रामीण सत्यप्रकाश (28) पुत्र तुलसीराम सहयोग करने लगे। वह लोग तार को सड़क किनारे से हटा ही पाए थे कि अचानक लाइन में करंट दौड़ गया। करंट की चपेट में आने से पांचों लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना से गांव में कोहराम मच गया।
मृतकों के परिजन रोते बिलखते पहुंच गए। ग्रामीणों ने शव रखकर लहरापुर मार्ग पर जाम लगा दिया। घटना के करीब एक घंटे बाद दिबियापुर पुलिस मौके पर पहुंची। ग्रामीणों ने डीएम माला श्रीवास्तव और मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को बुलाने की मांग पर अड़ गए। ग्रामीण लगातार विभाग के खिलाफ नारेबाजी कर रहे थे। इस संबंध में डीएम माला श्रीवास्तव ने बताया कि बिजली विभाग के एमडी से बात करके विभाग के अधिकारियों पर कार्रवाई करने को कहा गया है। मृतकों के परिवार की आर्थिक सहायता के अलावा हर संभव मदद की जाएगी।