फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Land worth Rs 221 crores freed from the clutches of land mafia

Auraiya News: भूमाफियाओं के कब्जे से खाली कराई 221 करोड़ की जमीन

Sat, 04 Jan 2025 11:40 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 04 Jan 2025 11:40 PM IST
विज्ञापन
Land worth Rs 221 crores freed from the clutches of land mafia
मकान ढहाती जेसीबी।  - फोटो : मकान ढहाती जेसीबी।
औरैया। प्रशासन ने शनिवार को रोडवेज बस स्टैंड से सटी 6.52 एकड़ जमीन पर फैले अतिक्रमण पर बुलडोजर चलवाया। भूमाफियाओं के कब्जे से 221 करोड़ की सरकारी जमीन खाली कराई गई। अभियान में सुबह से ही एडीएम, एएसपी की अगुवाई में राजस्व, पालिका समेत भारी पुलिस बल मौजूद रहा। अतिक्रमण को ढहाने में छह जेसीबी मशीनों के अलावा काफी संख्या में सफाई कर्मी जुटे रहे। मलबे को ट्रैक्टर ट्रालियों की मदद से हटवाया गया।
विज्ञापन

पुराना नुमाइश मैदान के सामने सरकारी दस्तावेज में पेंच कपास के नाम पर दर्ज 6.5 एकड़ की जमीन पर अनिल शुक्ला व उनके भाई प्रेम नरायन शुक्ला का कब्जा था। आरोप है कि इनकी ओर से सरकारी जमीन को बिना अधिकार के 15-20 लोगों को अवैध रूप से किराये पर उठाते हुए एक षडयंत्र के तहत कब्जा कराया गया। सालों से इस जमीन पर उनका कारोबार चल रहा था। हाल में जिला प्रशासन जमीन को कब्जामुक्त कराने के लिए नगर पालिका को आदेश जारी किए।
विज्ञापन

जमीन को कब्जे में लेने से पूर्व पालिका प्रशासन की ओर से 29 दिसंबर को विज्ञापन प्रकाशित करते हुए अवैध कब्जेदाराें को एक सप्ताह के अंदर कब्जा हटाने का समय दिया गया। कुछ लोगों ने तो अपना अतिक्रमण समेट लिया, लेकिन कुछ कब्जा जमाए रहे। पालिका प्रशासन की ओर से देर रात 17 लोगों के खिलाफ एफआईआर भी दर्ज की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं शनिवार सुबह नौ बजते ही अपर जिलाधिकारी महेंद्र पाल सिंह, एएसपी आलोक मिश्र, एसडीएम सदर राकेश कुमार, तहसीलदार सदर रनवीर सिंह, ईओ रामआसरे कमल भारी पुलिस बल व पालिका कर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे। जेसीबी से अवैध कब्जों को ढहाना शुरू किया। वहां मौजूद 22 अतिक्रमणों में अस्थाई लकड़ी आढ़तों के अलावा कई पक्के निर्माण धराशायी कर दिए गए। कुछ लोगों ने विरोध जताने का प्रयास किया, लेकिन जिला प्रशासन की कार्रवाई के आगे उनकी सुनने वाला कोई नहीं था।
हालांकि, इस बीच तीन-चार लोगों को पुलिस ने विरोध जताने पर हिरासत में लेकर कोतवाली पहुंचाया। तहसीलदार रनबीर सिंह ने बताया कि भू माफियाओं के कब्जे में मौजूद जमीन की कीमत 221 करोड़ है। इसको भू-माफियाओं के चंगुल से कब्जा मुक्त कराते हुए पालिका प्रशासन ने कब्जे में ले लिया है।


इन पर दर्ज हुई रिपोर्ट
अधिशाषी अधिकारी राम आसरे कमल की तहरीर पर सदर कोतवाली पुलिस ने बहन टोला निवासी अनिल कुमार शुक्ला, खानपुर निवासी हसरत अली, मुवीन खां, जमालशाह निवासी जफर अख्तर, फरीदुल इस्लाम, तौकी इस्लाम, गुरुहाई निवासी सगीरुल इस्लाम, तकिया निवासी इश्तियाक, हाजी लईक अहमद, इरफान, जमीर, खुर्शीद, मो. आमिर, मो. सलमान आदि के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed