फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Land marked near Devkali for automated driving test ground

Auraiya News: ऑटोमेटेड ड्राइविंग टेस्ट ग्राउंड के लिए देवकली के पास जमीन चिह्नित

Tue, 25 Jun 2024 10:56 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 25 Jun 2024 10:56 PM IST
विज्ञापन
Land marked near Devkali for automated driving test ground
औरैया। वाहन चलाने का लाइसेंस देने से पहले चालकों की दक्षता को परखने के लिए स्वचालित परीक्षण लेन (ऑटोमेटेड टेस्टिंग लेन) और स्वचालित ड्राइविंग परीक्षण ट्रैक (ऑटोमेटेड ड्राइविंग टेस्ट ट्रैक) के लिए जमीन के लिए पांच सालों की तलाश पूरी हो गई है। देवकली मंदिर के पास जमीन को लेकर एआरटीओ प्रशासन ने सहमति जताई है।
विज्ञापन

केंद्र सरकार के सड़क सुरक्षा नियमों के तहत ड्राइविंग लाइसेंस बनाने के लिए स्वचालित ड्राइविंग ट्रैक पर वाहन चालकों का परीक्षण होना चाहिए। जिले में स्वचालित परीक्षण ट्रैक न होने के कारण ड्राइविंग लाइसेंस प्राप्त करने के लिए वाहन चालकों का परीक्षण ड्राइविंग सिम्युलेटर मशीन पर किया जा रहा है। जिला प्रशासन और परिवहन विभाग पिछले करीब पांच सालों से स्वचालित ट्रैक बनाने के लिए जमीन तलाश रहे थे।
विज्ञापन

अब देवकली मंदिर समीप ढाई एकड़ जमीन को प्रशासन ने इसके लिए चिह्नित किया है। इसमें स्वचालित ड्राइविंग परीक्षण ट्रैक के साथ ही स्वचालित परीक्षण लेन भी बनाई जाएगी। परिवहन विभाग ने अपनी रिपोर्ट में इस भूमि को उपयुक्त बताया है। वहीं अब इस चिह्नित हुई जमीन को कागजों में पुख्ता करने की कवायद शुरू की गई है। बता दें कि अजीतमल में इससे पहले जमीन चिह्नित की गई थी। ककोर मुख्यालय से 40 किमी दूर जमीन होने पर परिवहन विभाग ने जमीन को अनुपयुक्त पाया था। इसके बाद यह जमीन देखी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------------
स्वचालित टेस्टिंग लेन में होगी वाहनों की फिटनेस

ककोर मुख्यालय स्थित एआरटीओ कार्यालय में प्रतिदिन करीब 25 लोग ड्राइविंग लाइसेंस के लिए वाहन चालन का टेस्ट देते हैं। कार्यालय में करीब 50-60 वाहनों की प्रतिदिन फिटनेस होती है। स्वचालित टेस्टिंग लेन बनने के बाद वाहनों की फिटनेस का कार्य टेस्टिंग लेन में होगा। ड्राइविंग लाइसेंस के लिए वाहन चालकों का परीक्षण स्वचालित ड्राइविंग ट्रैक पर किया जाएगा।



जिले में काफी दिनों से स्वचालित परीक्षण लेन और स्वचालित ड्राइविंग परीक्षण ट्रैक के लिए जमीन तलाश की जा रही थी। देवकली मंदिर समीप चिह्नित की गई ढाई एकड़ जमीन को परिवहन विभाग को ठीक लगी है।
-महेंद्र पाल सिंह, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed