फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Laborer injured by 33 KV hanging line, serious

Auraiya News: 33 केवी की झूलती लाइन की चपेट में आया मजदूर, गंभीर

Sun, 19 May 2024 12:15 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 19 May 2024 12:15 AM IST
विज्ञापन
Laborer injured by 33 KV hanging line, serious
फफूंद। क्षेत्र के परवाह सींगनपुर गांव में वन विभाग की जमीन पर पौधे लगाते वक्त एक मजदूर नीचे की तरफ झूल रही 33 केवी विद्युत लाइन की चपेट में आ गया। इससे करंट लगने से वह गंभीर रूप से घायल होकर वहीं गिर पड़ा। उसे सौ शैय्या अस्पताल पहुंचाया गया। जहां नाजुक स्थिति में उसे डॉक्टर ने सैफई रेफर कर दिया।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव परवाह सींगनपुर में शनिवार को वन विभाग की जमीन पर कुछ वन विभाग के मजदूर कर्मी पौधारोपण का काम कर रहे थे। इसमे रामगोपाल निवासी कमालपुर आजादपुर भी पौधे लगा रहा था तभी वह नीचे झूल रही असेनी से केशमपुर 33 केवी सब स्टेशन गई विद्युत लाइन के करंट की चपेट में आ गया।
विज्ञापन

चीखने सुनकर पास काम कर रहे मजदूरों ने उसे किसी तरह तार से अलग किया, लेकिन जब तक वह गंभीर रूप से घायल हो गया। ग्रामीणों ने उसे एंबुलेंस से अस्पताल भेजा जहां नाजुक हालत में उसे सैफई रेफर कर दिया गया। मौके पर मौजूद मजदूरों ने बताया की इस लाइन पर रात में विद्युत विभाग के ठेकेदार द्वारा काम कराया गया। लापरवाही बरतते हुए तारों को कसा नहीं इससे तार जमीन से तीन फुट ऊपर झूल रहे हैं। इसकी चपेट में आने से मजदूर घायल हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

थानाध्यक्ष गंगा दास गौतम ने बताया की हाई टेंशन लाइन का तार टूटा है। इसकी चपेट में आकर मजदूर के करंट लगा है। अभी कोई तहरीर नहीं मिली है मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed