फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Kinnar accused the landlord of embezzling Rs 14 lakh

Auraiya News: किन्नर ने मकान मालिक पर लगाया 14 लाख रुपये हड़पने का आरोप

Wed, 18 Oct 2023 11:58 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 18 Oct 2023 11:58 PM IST
विज्ञापन
Kinnar accused the landlord of embezzling Rs 14 lakh
अजीतमल।
विज्ञापन

शादी विवाह, छठी-छल्ला आदि शुभ कार्यक्रमों में किन्नरों द्वारा नेग लेकर मंगल गीत गाने वाली किन्नर ने एसपी को शिकायती पत्र दिया है। जिसमें बाबरपुर कस्बा के सिद्धार्थनगर निवासी बबली किन्नर ने बताया कि वह सिद्धार्थनगर में किराए के मकान में रहती थी। करीब चार माह पूर्व उसने बीमारी की स्थिति में मकान मालिक से इलाज के लिए अपने जमा किए 14 लाख रुपए मांगे। तो मकान मालिक ने उसके साथ मारपीट की साथ ही रुपए व अन्य सामान हड़प कर उसे घर से निकाल दिया। तब वह दूसरी जगह कमरा लेकर किराए पर रहने लगी। अपने साथ हुई मारपीट के चलते बबली ने मकान मालिक के खिलाफ 24 जुलाई को अजीतमल पुलिस गुहार लगाई, लेकिन पुलिस ने उस पर ध्यान नहीं दिया। यहां तक कि आरोपियों ने उसे दोबारा से परेशान करना शुरू कर दिया। बबली ने 13 अक्तूबर को अजीतमल पुलिस को प्रार्थना पत्र दिया कि शाम के समय एक कार से उसके पास पहुंचे कुछ लोगों ने गाली-गलौज कर उसे जबरन कार में बैठाने का प्रयास किया। शोर सुनकर उसके चिल्लाने पर मोहल्ले के लोग आ गए। जिससे वह बच गई। चार अक्टूबर को पूर्व मकान मालिक ने अपने पुत्र का अपहरण होने के संबंध में अजीतमल पुलिस को बबली किन्नर और उसके दो अन्य साथियों के खिलाफ आरोप लगाया। अपने खिलाफ अपहरण का झूठा आरोप होने पर बबली किन्नर ने अपने साथियों के साथ कोतवाली पहुंच कर पुलिस से न्याय की गुहार लगाई। दो दिन तक कोतवाली के चक्कर लगाती रही। बुधवार को बबली ने रोते हुए कोतवाली में हंगामा किया। वहीं एसपी को शिकायती पत्र दिया। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक ललित कुमार ने बताया पुलिस अधीक्षक कार्यालय द्वारा प्रार्थना पत्र प्राप्त हुआ है। मामले की जांच कर पीड़ित को न्याय दिलाते हुए दोषियों पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed