{"_id":"6373d9368dfc320013621918","slug":"kho-kho-me-jai-singh-jete-auraiya-news-knp7284994119","type":"story","status":"publish","title_hn":"खो-खो में नगला जयसिंह व कबड्डी में केशमपुर ने मारी बाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खो-खो में नगला जयसिंह व कबड्डी में केशमपुर ने मारी बाजी
विज्ञापन
फफूंद। भाग्यनगर की ब्लाक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन पूर्व माध्यमिक विद्यालय केशमपुर में हुआ।
दौड़ में किशनपाल व बालिका वर्ग में विभा प्रथम रहीं।
बीईओ जगदीश चंद्र श्रीवास्तव ने प्राइमरी वर्ग की 50 मीटर दौड़ को हरी झंडी दिखाकर प्रतियोगिता शुरू कराई। बालक वर्ग में प्राइमरी स्कूल जैतपुर के किशन पाल ने प्रथम, नगला जयसिंह के अंकुश ने द्वितीय व ममरेजपुर खाम के शुभ ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं बालिका वर्ग में विभा पाल ने प्रथम, स्वाति ने द्वितीय व माही ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इसके साथ ही 100 मीटर व दो सौ मीटर दौड़ हुई। 400 मीटर दौड़ बालक में निहाल प्रथम, किशन द्वितीय व किशन पाल तृतीय रहे। बालिका में विभा पाल प्रथम, आयुषी द्वितीय व पलक ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
जूनियर की 400 मीटर दौड़ में बालक वर्ग में दीपांशु व बालिका वर्ग में साक्षी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। प्राथमिक की लंबी कूद में गौरव, जूनियर स्तर पर दीपांशु प्रथम स्थान पर रहे। बालिका में शिवानी प्रथम रहीं। बालिका वर्ग की खोखो प्रतियोगिता में जूनियर विद्यालय नगला जयसिंह की टीम विजेता बनीं।
जूनियर स्तर की गोला फेंक में बालक वर्ग में हंस गौतम, बालिका वर्ग में नाजिश ने पहला स्थान पाया। कबड्डी में उच्च प्राथमिक विद्यालय केशमपुर प्रथम स्थान पर रहे।
विज्ञापन
इस दौरान जिला पीटीआई हरि भूषण सिंह, ब्लाक पीटीआई शिवप्रताप, एसआरजी अलका यादव, शिक्षक संघ जिलाध्यक्ष अखिलेश यादव, एडीओ पंचायत शिवकुमार पाठक, कमलेश चौबे, मोहम्मद मुर्शिद, जसवीर राजपूत, डॉ ओमकांत व प्रधानाध्यापक बृजेंद्र कठेरिया आदि मौजूद रहे।