फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Karmupur and Kataiya teams dominate in Kabaddi

Auraiya News: कबड्डी में करमूपुर और कटैया की टीमों का दबदबा

Thu, 19 Mar 2026 12:02 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Thu, 19 Mar 2026 12:02 AM IST
विज्ञापन
Karmupur and Kataiya teams dominate in Kabaddi
एरवाकटरा। बढ़िन स्थित जिला स्टेडियम में बुधवार को बालक एवं बालिका वर्ग के खिलाड़ियों ने एथलेटिक्स प्रतियोगिताओं में शानदार प्रदर्शन किया। बालक वर्ग कबड्डी में करमूपुर की टीम ने खिताब अपने नाम किया। वहीं बालिका वर्ग में कटैया की टीम विजेता बनी।
विज्ञापन

बालिका वर्ग की तीन हजार मीटर व सौ मीटर दौड़ में संस्कृति ने पहला स्थान हासिल किया। 1500 मीटर में काजल शाक्य, 800 व 200 मीटर में संगम यादव तथा 400 मीटर में नैंसी ने बाजी मारी। बालक वर्ग की पांच हजार मीटर, 1500 व 800 मीटर दौड़ में प्रशांत अव्वल रहे। वहीं, 400, 200 व 100 मीटर में धीरज ने शानदार जीत दर्ज की।
विज्ञापन

इसी तरह बालिका वर्ग की लॉन्ग जंप में यशस्वी, ट्रिपल जंप में संस्कृति, जेवलिन थ्रो में पूनम और शॉटपुट में रागिनी विजेता रहीं। बालक वर्ग की शॉटपुट व जेवलिन थ्रो दोनों में अंकित ने जीत दर्ज की। वहीं, लॉन्ग जंप में उमेश कुमार अव्वल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं बालक वर्ग कबड्डी में करमूपुर की टीम और बालिका वर्ग में कटैया की टीम विजेता बनी। प्रतियोगिता में औरैया, दिबियापुर, बेला, रामगढ़, अजीतमल, एरवा कटरा, उमरैन व बिधूना सहित कई क्षेत्रों के खिलाड़ियों ने भाग लिया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि भाजपा नेता रिया शाक्य ने विजेता और उपविजेता खिलाड़ियों को मेडल व शील्ड देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed