फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Kanpur-Tundla Memu reached two hours late

Auraiya News: दो घंटे देर से पहुंची कानपुर-टूंडला मेमू

Tue, 28 Jan 2025 11:36 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Tue, 28 Jan 2025 11:36 PM IST
विज्ञापन
Kanpur-Tundla Memu reached two hours late
कंचौसी स्टेशन पर ट्रेन का इंतजार करते यात्री। - फोटो : कंचौसी स्टेशन पर ट्रेन का इंतजार करते यात्री।
कंचौसी (औरैया)। मंगलवार को कानपुर-टूडला मेमू कंचौसी रेलवे स्टेशन पर अपने निर्धारित समय से दो घंटा देरी से पहुंची। इससे यात्री परेशान रहे।
विज्ञापन

रेलवे स्टेशन पर रुककर इटावा की तरफ जाने वाली अप की कानपुर-टूंडला मेमू अपने निर्धारित समय सुबह 8:22 मिनट से दो घंटे की देर से रेलवे स्टेशन पहुंची। इससे इटावा, फफूंद भरथना, अछल्दा आदि स्थानों पर समय से पहुंचने को लेकर यात्री परेशान दिखे। वहीं ऊंचाहार एक्सप्रेस, फरक्का एक्सप्रेस भी देरी से रेलवे स्टेशन पहुंची।
कानपुर की ओर जाने वाली फरक्का एक्सप्रेस और ऊंचाहार एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय से एक घंटे की देर से पहुंची। जिससे कानपुर, प्रयागराज, उन्नाव, फतेहपुर, लखनऊ, सुल्तानपुर, जौनपुर, बनारस, पटना, अयोध्या धाम आदि स्थानों पर जाने वाले यात्री परेशान रहे।
विज्ञापन

ट्रेनों के घंटों देर से पहुंचने की वजह से कई यात्री बस व अन्य वाहनों से गंतव्य को निकले। स्टेशन अधीक्षक दरबारी कुमार ने बताया कि पीछे के स्टेशनों से ट्रेनें देर से चल रही हैं, इस वजह से ट्रेनें रेलवे स्टेशन पर विलंब से पहुंच रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed