फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Kanpur father-daughter duo booked for kicking student in stomach

Auraiya News: छात्रा के पेट में लात मारने के आरोप में कानपुर के पिता-पुत्री पर रिपोर्ट

Thu, 31 Jul 2025 12:42 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Thu, 31 Jul 2025 12:42 AM IST
विज्ञापन
Kanpur father-daughter duo booked for kicking student in stomach
दिबियापुर (औरैया)। चार दिन पहले कानपुर से आरओ की परीक्षा देने आई छात्रा और उसकी बहन के साथ मारपीट के मामले में पुलिस ने कानपुर आवास विकास के आरोपी पिता-पुत्री के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

कानपुर निवासी एक छात्रा बहन के साथ 27 जुलाई को आरओ की परीक्षा देने के लिए फफूंद रेलवे स्टेशन पहुंची थी। स्टेशन के नीचे दुकान पर दोनों बहनें चाय पी रही थीं। आरोप है कि कानपुर के कल्याणपुर स्थित आवास विकास निवासी राकेश तिवारी व उनकी बेटी प्रज्ञा तिवारी दोनों के पास आकर खड़े हो गए थे।
विज्ञापन




छात्रा का आरोप है कि राकेश उसे बुरी नीयत से छूने लगा। मना करने पर गालीगलौज कर धक्का दे दिया। इससे दोनों बहनें जमीन पर गिर गईं। बाद में राकेश ने दोनों के साथ मारपीट कर कपड़े फाड़ने की कोशिश की। इस दाैरान राकेश ने उसके सीने व पेट में लात मार दी जिससे वह बेहोश हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंगलवार को पुलिस ने पीड़ित छात्रा की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर दोनों का मेडिकल कराया। प्रभारी थाना निरीक्षक वीनेश कुमार सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed