फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Kanha Jnmenge today , will be celebrated happiness

आज जनमेंगे कान्हा, मनाई जाएंगी खुशियां

Sat, 05 Sep 2015 12:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, औरैया।
अमर उजाला ब्यूरो, औरैया। Updated Sat, 05 Sep 2015 12:23 AM IST
विज्ञापन
Kanha Jnmenge today , will be celebrated happiness

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व को धूमधाम से मनाए जाने के लिए शुक्रवार को मंदिरों व घरों में तैयारियों का सिलसिला देर रात तक चलता रहा। बाजारों में सुबह से ही रौनक दिखाई पड़ने लगी।

विज्ञापन




श्रीकृष्ण जन्मोत्सव कार्यक्रम को भव्य बनाने के लिए श्रृद्धालु पूरे दिन झांकी सजाने में जुटे रहे। महंगाई के बावजूद इस बार जमकर खरीददारी की गई। वहीं जन्माष्टमी पर्व पर विभिन्न कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया है।
विज्ञापन



 
शनिवार पांच सितंबर को मनाई जा रही श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व धूमधाम के साथ मनाए जाने को लेकर तैयारियों जोरों से चल रही हैं। हर तरफ भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव को लेकर खुशियां बिखरी हुई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन




पर्व को लेकर बाजारों को दुल्हन की तरह से सजाया गया है। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर शहर के बाजारों में खरीददारों की भीड़ जुटी रही। साथ ही मंदिरों में रंगाई-पुताई के अलावा साफ-सफाई का कार्य चलता रहा।


 
श्रीकृष्ण मंदिरों में भगवान के पोशाक के अलावा झालरों आदि की भी सजावट की गई। वहीं घरों में भी जन्माष्टमी पर्व की तैयारियों को लेकर तैयारियां चलती रहीं। कृष्ण जन्माष्टमी त्योहार की पूर्व संध्या पर गृहणियों ने पकवान बनाया शुरू कर दिया। जन्माष्टमी के त्योहार को उल्लास पूर्वक मनाने के लिए हर ओर तैयारियां चलती नजर आईं।


 
पंडित लक्ष्मी नारायन द्विवेदी ने बताया कि अष्टमी तिथि के अनुसार भगवान कृष्ण का जन्म आज है। तिथियों के पर्व गृहस्थ, पंचदेव के अनुयायी मनाते हैं। इस लिहाज से घरों व मंदिरों में आज ही जन्माष्टमी का पर्व मनाया जाएगा।


उन्होंने बताया कि श्रीकृष्ण का जन्म रोहिणी नक्षत्र में हुआ था। इसलिए जिले में धूमधाम से त्योहार मनाए जाने के लिए तैयारियां चल रही हैं।




गुलजार रहे बाजार - औरैया। शनिवार को कृष्ण जन्माष्टमी पर्व को लेकर शुक्रवार को सुबह से लेकर देर रात तक बाजार गुलजार रहे। भगवान श्रीकृष्ण के पोशाक 50 रुपये से लेकर 500 रुपये तक बिके। वहीं झालर, लाइट व इलेक्ट्रानिक सामान की भी बिक्री जमकर हुई।




इन मंदिरों में जनमेंगे कन्हैया- औरैया। शहर के ब्रहम नगर मोहल्ला स्थित श्रीकृष्ण मंदिर, संकट मोचन मंदिर, आर्य नगर मोहल्ला स्थित श्रीकृष्ण मंदिर, रुहाई मोहाल स्थित नर सिंह मंदिर के अलावा सदर मार्केट स्थित श्रीकृष्ण मंदिर पर कन्हैया का जन्मोत्सव धूमधाम के साथ मनाया जाएगा।




पुलिस लाइन में भी होगा आयोजन - औरैया। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व को लेकर पुलिस लाइन परिसर में भी कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। शुक्रवार सुबह से पुलिस लाइन परिसर में झांकी सजाए जाने का कार्य शुरू हो गया है। इसके अलावा यहां पर जेल भी बनाई गई है, जिसमें शनिवार को 12 बजे भगवान श्रीकृष्ण का जन्म होगा।


 
मटकी फोड़ का भी होगा आयोजन - मोहल्ला आर्य नगर मोहल्ले में कृष्ण जन्माष्टमी पर्व पर मटकी फोड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है। साथ ही यहां झांकी भी सजाई जाएगी।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed