फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Kamlesh Pathak will gone Legislative Council

विधान परिषद में जाएंगे कमलेश पाठक

Wed, 18 May 2016 12:02 AM IST
Auraiya, Uttar pradesh, India
Auraiya, Uttar pradesh, India Updated Wed, 18 May 2016 12:02 AM IST
विज्ञापन
Kamlesh Pathak will gone Legislative Council
राजनी‌ति - फोटो : demo pic
समाजवादी पार्टी ने सियासी समीकरण साधते हुए कमलेश पाठक को विधान परिषद का उम्मीदवार बनाया है। कमलेश पार्टी के पुराने कार्यकर्ता और सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव के नजदीकी मानें जाते हैं। इनके नाम सबसे कम उम्र का विधायक होने का भी रिकार्ड है। ।  
विज्ञापन


समाजवादी पार्टी की ओर से विधान परिषद उम्मीदवारों की सूची में डा. कमलेश पाठक का नाम शामिल करके एक तरफ पुराने कार्यकर्ताओं को मौका दिया है तो दूसरी तरफ जातीय गणित भी ठीक करने की कोशिश की है। इस इलाके में अभी तक पार्टी के ब्राह्मण जनप्रतिनिधि की कमी रही है। इस कमी को डा. पाठक के जरिए पूरा करके चुनाव से ठीक पहले ब्राह्मण मतदाताओं को रिझाने की भी कोशिश की गई है। डा. पाठक मूल रूप से शहर से सात किलोमीटर दूर भड़ारीपुर गांव के निवासी है।
विज्ञापन


वर्ष 1985 में मात्र 28 वर्ष की उम्र में पहली बार समाजवादी पार्टी से चुनाव लड़कर विधायक बने डा. पाठक को सदर विधानसभा क्षेत्र के ही नहीं बल्कि उत्तर प्रदेश के विधानसभा में सबसे कम उम्र के विधायक बनने का गौरव भी मिला था। वर्ष1990 में विधान परिषद सदस्य रहे और 1991 में दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री बने। वर्ष 2002 से डेरापुर से विधायक चुने गए। सपा मुखिया मुलायम सिंह के नजदीकी माने जाने वाले डा. कमलेश पाठक ने जिला बचाओ आंदोलन में अपनी ही पार्टी का विरोध करके बगावत भी की थी। वर्ष 2007 में दिबियापुर विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़े मगर हार गए। बसपा सरकार में इंजीनियर हत्याकांड का मुद्दा उठाकर बसपा सरकार को घेरने का काम किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


जेल में रहकर 2009 से अकबरपुर से लोकसभा चुनाव लड़े मगर हार गए। 2012 में सिकंदरा से विधानसभा का चुनाव लड़े और इस बार भी हार का सामना करना पड़ा। वर्ष 2013 में रेशम विभाग के अध्यक्ष (राज्यमंत्री का दर्जा) बनाया गया। समाजवादी पार्टी ने 17 मई 2015 को इनका नाम एमएलसी प्रत्याशियों की सूची में शामिल किया तो इलाके में जश्न मनने लगा। जिला बचाओ आंदोलन में व इंजीनियर हत्याकांड का विरोध करने पर इनके खिलाफ कई मुकदमे भी दर्ज हुए। रासुका की भी कार्रवाई हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed